फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   40 rooms of Government Women's College have become vacant, classes are being held in 24 rooms

Sonipat News: राजकीय महिला महाविद्यालय के 40 कमरे हुए कंडम, 24 कमरों में लगाई जा रही कक्षाएं

Tue, 28 Nov 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
40 rooms of Government Women's College have become vacant, classes are being held in 24 rooms
गोहाना। शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में 40 कमरे, स्टाफ रूम, कॉमन रूम और लैब को पीडब्ल्यूडी ने कंडम घोषित कर दिया है। महाविद्यालय में करीब 2200 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। 40 कमरों के कंडम होने के बाद इन छात्राओं के लिए महज 24 कमरों में ही कक्षाएं लगाई जा रही हैं। छात्राओं की संख्या के अनुपात में कमरे पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे में प्राचार्य सतीश कुमार ने उच्च अधिकारियों को भवन में नए कमरों के निर्माण के लिए पत्र लिखा है, ताकि छात्राओं को आधारभूत संरचना के साथ बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें।
विज्ञापन

महाविद्यालय के भवन का लेवल शहर के लेवल से कम है। ऐसे में बारिश के दिनों में राजकीय महिला महाविद्यालय में बारिश का पानी जमा हो जाता है। जिस कारण राजकीय महिला महाविद्यालय का एक भवन कंडम हो चुका है। भवन के जर्जर होने के बाद प्राचार्य ने पीडब्ल्यूडी व उच्चाधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया था। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने महाविद्यालय का निरीक्षण किया और एक भवन जिसमें 40 कमरे बने हैं, उसे कंडम घोषित कर दिया था। जिसके बाद से इस भवन में छात्राओं की कक्षाएं नहीं लगाई जा रही।
विज्ञापन

महाविद्यालयों में इनकी दरकार
महाविद्यालय के प्राचार्य सतीश कुमार ने बताया कि छात्राओं को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से पीडब्ल्यूडी के पास अपनी डिमांड भेजी हैं। जिससे पीडब्ल्यूडी डिमांड के अनुसार बजट तैयार कर मुख्यालय भेज सके। इसमें विभाग की तरफ से बनाए जाने वाले भवन में 24 कमरों में सात अलग-अलग संकायों व विषयों की लैब, छात्राओं व शिक्षकों के कॉमन रूम, एक्टिविटी रूम, प्लेसमेंट रूम, एनएसएस, एनसीसी, महिला सैल, कल्चरल एक्टिविटी रूम, खेल, जिम, स्टोर, आईक्यूएसी, प्राचार्य कार्यालय के लिए एक-एक कमरे, छात्राओं के लिए 20 शौचालय व स्टाफ के लिए 6 शौचालय की डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
राजकीय कन्या महाविद्यालय के एक भवन को पीडब्ल्यूडी ने कंडम घोषित कर दिया है। नए भवन के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को डिमांड तैयार कर भेजी है। जिसके आधार पर पीडब्ल्यूडी एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजेगा। मंजूरी मिलने के बाद आगामी प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी।
सतीश कुमार, कार्यकारी प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed