फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   40 more villages will be illuminated, street lights will be installed

Sonipat News: 40 और गांवों की फिरनी होगी जगमग, लगेंगी स्ट्रीट लाइट

Thu, 06 Mar 2025 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
40 more villages will be illuminated, street lights will be installed
फोटो 13: सोनीपत के गांव भठगांव का प्रवेश द्वार। स्रोत: पाठक
सोनीपत। गांवों में रात्रि प्रकाश व्यवस्था के लिए बाहरी क्षेत्र या फिरनियों पर 90 वाट की एलईडी लाइट लगाई जाएगी। स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए सरकार ने दूसरे चरण का काम शुरू करने की तैयारी की है। पहले चरण में भी 40 गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं। इनमें काम 50 फीसदी से अधिक हो चुका है। दूसरे चरण में अब 1776 स्ट्रीट लाइट लगाई जानी है। इसके लिए सरकार ने 3.5 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है।
विज्ञापन


पंचायती राज विभाग की ओर से जिला के सभी गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाई जानी है। हर चरण में सभी आठ ब्लाॅक के पांच-पांच गांव शामिल किए जा रहे हैं। अब दूसरे चरण के तहत 40 और गांवों की फिरनियों पर रात्रि प्रकाश व्यवस्था करने की मंजूरी दी है। इसके लिए करीब 3.50 करोड़ रुपये मंजूरी किए है। क्षेत्र के अनुसार बजट पास किया गया है। अब गांव की फिरनियों पर स्ट्रीट लाइट लगने से गांव और यहां से गुजरने वाले लोगों को सुविधाएं होंगी। पंचायती राज विभाग ने टेंडर आवंटित किया है। बजट जारी होते ही फिरनियों पर स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


स्ट्रीट लाइटें लगने के बाद कुल 80 गांवों की फिरनियों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम पूरा होगा।



गन्नौर ब्लॉक



गांव स्ट्रीट लाइट



अगवानपुर 22

गुमड़ 26

घसौली 36

शेखपुरा 39

भोगीपुर 24

गोहाना ब्लॉक

लाठ 50

बड़ौता 40

रभड़ा 68
खेड़ी दमकन 52

मोई हुड्डा 45
कथूरा ब्लॉक

भैंसवान खुर्द 63
छिछड़ाना 60

बनवासा 21

घड़वाल 44

निजामपुर 48
खरखौदा ब्लॉक
रोहट 25

बरोणा 40

खांडा 41

पिपली 30
बिधलान 32

मुंडलाना ब्लॉक

चिड़ाना 28

बुटाना कुंडू 32
जागसी सहरावत 58

खंदराई 36



बरोदा ठूठान 38



मुरथल ब्लॉक

भिगान 72

राजपुर 100

कुराड़ इब्राहिमपुर 100



बड़ौली 84

जैनपुर 70

राई ब्लॉक

अटेरना 37



नाथूपुर 25

सेवली 44

दहिसरा 32



मनौली 35



सोनीपत ब्लाॅक


भठगांव डूंगरान 23

गुहणा 50



जुआं-1 42



माहरा 41



भठगांव माल्याण 23

40 गांवों में रात्रि प्रकाश व्यवस्था के लिए फिरनियों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसके लिए सरकार ने 3.5 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। विभाग ने टेंडर भी आवंटित कर दिया है। सरकार से बजट जारी होने के बाद स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुलबीर फोगाट, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed