{"_id":"620bff3c36557b54565141f4","slug":"40-examinees-kept-waiting-for-the-duty-magistrate-if-they-did-not-come-then-the-examination-was-postponed-after-one-hour-sonipat-news-rtk638540488","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 परीक्षार्थी ड्यूटी मजिस्ट्रेट का करते रहे इंतजार, नहीं आईं तो एक घंटे बाद परीक्षा की स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 परीक्षार्थी ड्यूटी मजिस्ट्रेट का करते रहे इंतजार, नहीं आईं तो एक घंटे बाद परीक्षा की स्थगित
विज्ञापन
सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में परीक्षा देने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के इंतजार में बैठे परीक्षा
- फोटो : Sonipat
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए मंगलवार को परीक्षा होनी थी। परीक्षा देने के लिए सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में करीब 40 परीक्षार्थी पहुंचे थे। लेकिन ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नहीं आने से एक घंटे बाद परीक्षा को स्थगित कर दिया गया। डीसी ने परीक्षा के दौरान सीटीएम द्विजा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया था। लेकिन वह प्रशासनिक कारणों की वजह से नहीं पहुंच सकीं। परीक्षार्थियों को परीक्षा स्थगित होने की सूचना मिलने के बाद निराशा हाथ लगी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी है। जिले में डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम को ऑर्डिनेटर, टीबी काउंसलर, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट, साइकोलॉजिस्ट, लैब तकनीशियन पद भरे जाने हैं। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम को ऑर्डिनेटर के 16, टीबी काउंसलर के 21, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के तीन, साइकोलॉजिस्ट का एक, लैब तकनीशियन के नौ अभ्यर्थियों ने परीक्षा देनी है। इसमें से करीब 40 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए सोनीपत के अलावा बागपत, जींद, रोहतक, भिवानी, करनाल व कैथल जिले से पहुंचे थे। परीक्षा सुबह 11 बजे सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में शुरू होनी थी। इसमें जिला प्रशासन की ओर से सीटीएम द्विजा को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।
सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में बनाए गए परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों को मंगलवार सुबह 10.30 बजे बैठाना शुरू कर दिया था। सुबह 11 बजे परीक्षा शुरू होनी थी। लेकिन ड्यूटी मजिस्ट्रेट सीटीएम द्विजा प्रशासनिक कारणों के चलते नहीं पहुंच सकीं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नहीं आने की सूचना मिलने के बाद सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से एक घंटे बाद दोपहर 12 बजे परीक्षा को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को निराश होकर लौटने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी है। प्रशासनिक कारणों की वजह से ड्यूटी मजिस्ट्रेट परीक्षा में नहीं पहुंच सकीं। सीटीएम कार्यालय से सूचना मिलने के बाद परीक्षा को स्थगित कर दिया गया। अब दोबारा से परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी जाएगी। -डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन।