फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   40 buses sent on administrative duty, passengers remained troubled on many routes

Sonipat News: प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजी 40 बसें, कई रुटों पर परेशान रहे यात्री

Thu, 23 May 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 May 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
40 buses sent on administrative duty, passengers remained troubled on many routes
सोनीपत। सोनीपत बस अड्डे से 40 बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजी गई हैं। इससे यात्रियाें को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वीरवार को सोनीपत से नरेला, दिल्ली, चंडीगढ़ सहित कई ग्रामीण रूटों पर जाने वाले यात्रियों को बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। रोडवेज अधिकारियों ने कहा कि बसों के प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजे जाने से कई रूटों पर यात्रियों को बसों के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन चुनावी तैयारियों में व्यस्त है। सुरक्षा बलों की टुकड़ियों को लाने के लिए रोडवेज विभाग से बसें मांगी गई थी। जिसके तहत 21 बसें पहले भी भेज दी थी, जबकि वीरवार को 19 और बसें प्रशासनिक ड्यूटी में रवाना की गई हैं। तीन दिन में रोडवेज की 40 बसों को प्रशासनिक ड्यूटी में भेजा गया है। जिस कारण वीरवार को नरेला, गोहाना, खानपुर, गन्नौर सहित कई लोकल रूटों के साथ लंबे रूटों पर भी बस यातायात प्रभावित रहा। छठे चरण का मतदान 25 मई को होना है। ऐसे में तब तक बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर रहेंगी। इस समयावधि में यात्रियों को बसों की कमी खल सकती है। ऐसे में बस यातायात सोमवार से सामान्य हो सकेगा।
विज्ञापन


डिपो में हैं 140 बसें

सोनीपत बस डिपो में करीब 140 बसें हैं। इनमें 32 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत शामिल की गई हैं। 40 बसों के प्रशासनिक ड्यूटी में भेजे जाने से सभी रूटों पर यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दे पाना रोडवेज अधिकारियों के लिए चुनौती रहेगा। बसों की कमी के कारण अब कई रूटों से बसों की संख्या को कम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सोनीपत बस अड्डे से 40 बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजी गई हैं। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। जिस भी रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी, उसी रूट पर बस को रवाना कर दिया जाएगा।

विरेंद्र सिंह, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed