फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   4 new buses joined Sonipat bus depot, passengers will get relief

Sonipat News: सोनीपत बस डिपो में शामिल हुई 4 नई बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत

Tue, 05 Mar 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 05 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
4 new buses joined Sonipat bus depot, passengers will get relief
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। रोडवेज बेडे में 4 नई बसें शामिल हुई है। नई बसों का संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं रोडवेज की ओर से इसी महीने 4 बसों को कंडम घोषित कर सड़क से हटा दिया गया। नई बसों को जल्द ही कागजात कार्रवाई करने के बाद सड़कपर उतारा जाएगा। मार्च माह में 11 और नई बसें डिपो में शामिल की जाएगी।

सोनीपत डिपो में मार्च 2023 में बसों की संख्या घटकर महज 54 रह गई थी। जिसके कारण कई रूटों पर बस सेवाएं बंद हो गई थी। लम्बे रूटों पर भी यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ता था। उसके बाद नई बसें आने का सिलसिला शुरू हुआ था। मौजूदा समय में सोनीपत बस डिपो में रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाकर 113 हो गई है। जबकि 32 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत बस डिपो में शामिल है।
विज्ञापन

प्रशासनिक ड्यूटी से भी लौट रही हैं बसें

सोनीपत बस डिपो में नई बसों के शामिल होने के साथ-साथ प्रशासनिक ड्यूटी से भी बसें लौटनी शुरू हो गई है, जिसके कारण बस यात्रियों को अब बेहतर सुविधाए उपलब्ध हो रही है। होली पर्व के मद्देनजर कई रूटों पर यात्रियों की संख्या भी बढऩी शुरू हो गई है। प्रशासनिक ड्यूटी में 24 बसें भेजी गई थी, उनमें से 7 वापस आ चुकी है। किसान के दिल्ली कूच आंदोलन के मद्देनजर जो रूट बंद हुए थे, अब उन सभी रूटों पर बस सेवाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
बस डिपो में 4 नई बसें शामिल हुई है। बसों को जल्द सडक़ों पर उतारा जाएगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। 11 और नई बसें जल्द ही रोडवेज डिपो में पहुंचने वाली है। राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed