फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   4 lack fine on idea, vodafone, jind

वोडाफोन और आइडिया कंपनी पर 4 लाख का जुर्माना

Tue, 09 Aug 2016 01:21 AM IST
sonipat
sonipat Updated Tue, 09 Aug 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
4 lack fine on idea, vodafone, jind
खुलेंगे सैकड़ो न्यायालय - फोटो : Getty
 सोनीपत से गोहाना जाने वाली सड़क धंसने के मामले में जन स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो टेलीकॉम कंपनियों पर 4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दोनों कंपनियों पर बिना किसी परमिशन के सड़क के नीचे से लाइन बिछाते समय सीवर लाइन लीक करने का आरोप लगाया है। बता दें कि शुक्रवार देर रात को लोहे के एंगल से भरा ट्राला सड़क में धंस गया था। जिसके बाद सड़क  में करीब 5 फीट गहरा गड्ढा बन गया था। जिसके बाद डीसी ने पूरे मामले की जांच के ओदश दिये थे और सोमवार को जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लीकेज ठीक करवाने के बाद सड़क के अंदर मिली वोडाफोन और आइडिया कंपनी की केबल के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है।। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि उक्त दोनों कंपनियों के कर्मचारियों के द्वारा कोई सूचना दिये केबल दबाई गई थी। जिस दौरान सीवर लाइन लीक हो गई थी। सीवर लाइन से ही पानी सड़क के नीचे इकट्ठा होता रहा और वजन पड़ने पर सड़क धंस गई। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए वोडाफोन और आइडिया कंपनी पर दो-दो लाख जुर्माना लगाया है। वहीं दोनो कंपनियों पर कार्रवाई करने के लिए डीसी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन



सड़क धसने के बाद पानी की लीकेज को ठीक करने के दौरान पता चला की सड़क के नीचे से दो केवल दबाई गई है, जिसके कारण पानी लीक हुआ था। इसी वजह से सड़क धंस गई थी। इसके बाद वोडाफोन और आइडिया दोनों मोबाइल कंपनियों पर दो-दो लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

- एसके दहिया, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed