फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   39 new infections found, 257 active cases increased in 25 days

39 नए संक्रमित मिले, 25 दिन में बढ़े 257 सक्रिय केस

Fri, 26 Mar 2021 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
39 new infections found, 257 active cases increased in 25 days
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को 39 नए मरीज मिले, जबकि 9 मरीजों ने कोरोना को मात दी। एक मार्च को जिले में सिर्फ 23 सक्रिय मरीज थे, अब 26 मार्च तक 280 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, डीसी ने कोरोना की रोकथाम के लिए होली पर्व पर भीड़ जुटाने और सामूहिक आयोजनों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

जिले में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 15454 और ठीक होने वालों की संख्या 15088 पहुंच गई है। वहीं, 86 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। डीसी श्याम लाल पूनिया ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों, मैदानों, पार्कों, बाजारों व धार्मिक स्थानों पर होली पर्व मनाने पर प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई भी व्यक्ति, संस्था प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन करते हुए मिला तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

2542 बुजुर्गों समेत 4103 को लगाई वैक्सीन
जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव को शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य कर्मचारियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई गई। विभाग की ओर से जिला नागरिक अस्पताल समेत 15 स्थानों पर वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया गया। शुक्रवार को 2542 बुजुर्ग लोगों ने पहली डोज लगवाई। वहीं, 133 फ्रंट लाइन वर्कर्स व 74 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। गंभीर बीमारी से ग्रस्त 45 से 59 वर्ष तक 1409 मरीजों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। शुक्रवार को 4103 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। अधिकारियों ने सभी से दो गज की दूरी रखने और मास्क पहनने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां-यहां मिले संक्रमित : डीसी ने बताया कि सेक्टर-12 में तीन, हलवाई हट्टा में एक, मेट्रो व्यू अपार्टमेंट में एक, इंडियन कॉलोनी में एक, गोहाना स्थित सेक्टर-7 में एक, अशोका यूनिवर्सिटी में दो, सेक्टर-14 में एक, शिवाजी कालोनी में एक, ओल्ड डीसी रोड पर दो, गोहाना में दो, अंशल प्लाजा में एक, कोट मोहल्ला में एक, सेक्टर-15 में एक, आठ मरला में एक मरीज मिला है। वहीं, गांव पबनेरा में एक, टीडीआइ टस्कन सिटी में दो, गढ़ी केसरी में एक, दातौली में एक, अहीर माजरा में दो, यूके गढ़ी एक, कासंडी में एक, रिढाना में एक, फरमाणा में एक, खांडा में एक, चिढाना में एक, मुंडलाना में एक, बरोदा में एक, नांदनौर में एक, बहालगढ़ में एक, दीनबंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी में एक मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed