फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   38 gas cylinders recovered from vehicle, driver and assistant arrested

Sonipat News: गाड़ी से 38 गैस सिलिंडर बरामद, चालक और सहायक काबू

Mon, 30 Sep 2024 07:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 30 Sep 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
38 gas cylinders recovered from vehicle, driver and assistant arrested
फोटो 02: सोनीपत के गांव सोहटी से कुतुबगढ़ मार्ग पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से पकड़ी गई गैस
खरखौदा। त्योहारी सीजन जल्द शुरू होने जा रहा है। क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडरों की खूब काला बाजारी हो रही है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से गैस सिलिंडर से भरी गाड़ी पकड़ी गई है। टीम ने गाड़ी चालक और सहायक को काबू करके गाड़ी से 38 गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। खरखौदा थान पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक प्रवेश कुमार की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को सोमवार को सूचना मिली थी कि गांव सोहटी से कुतुबगढ़ की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाहन में कई गैस सिलिंडर रखे हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो वाहन में 36 गैस सिलिंडर रखे हुए मिले। मौके पर मिले युवकों ने अपनी पहचान पिकअप चालक दिल्ली के बेगमपुर कराला निवासी कपिल व सहायक झज्जर जिले के गांव बामड़ौली निवासी देवेंद्र के रूप में दी। टीम ने मौके से दो बड़े गैस सिलिंडर, एक इलेक्ट्रिक कांटा व गैस रिफिल करने के नोजल भी बरामद की। निरीक्षक प्रवेश कुमार का कहना है कि बड़े गैस सिलिंडरों में से छोटे सिलिंडरों में गैस भरने की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा था। युवकों से जब गैस सिलिंडर संबंधित कागजात मांगे गए तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके बाद दोनों युवकों को पुलिस के हवाले किया गया। शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन


-
तय मानकों के अनुरूप नहीं होते छोटे सिलिंडर
अकसर देखने में आता है कि दो-तीन और पांच किलो के छोटे सिलिंडर तय मानकों के अनुरूप नहीं होते। इनमें बड़े सिलिंडरों से जान को खतरे में डालकर गैस भरी जाती है। सिलिंडर कभी भी फट सकते हैं और बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed