फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   3691 quintals of mustard sold in the markets, highest purchase took place in Ganaur

Sonipat News: मंडियों में 3691 क्विंटल बिकी सरसों, गन्नौर में सबसे ज्यादा खरीद हुई

Tue, 02 Apr 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 02 Apr 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
3691 quintals of mustard sold in the markets, highest purchase took place in Ganaur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत/गन्नौर। जिले की मंडियों में सोमवार को सरसों की खरीद जारी रही। हैफेड ने 3691 क्विंटल सरसों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की। गन्नौर में 1350 क्विंटल, सोनीपत मंडी में 893 क्विंटल, गोहाना मंडी में 928 क्विंटल व खरखौदा मंडी में 520 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। वहीं सोनीपत अनाज मंडी में 850 क्विंटल धान पहुंचा। इस दौरान प्राइवेट मिलर्स की ओर से 4600 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान की खरीदा गया।
जिले की मंडियों में सोमवार को भी सरसों की सरकारी खरीद जारी रही। गन्नौर अनाज मंडी में रोजाना सबसे ज्यादा सरसों की आवक व खरीद हो रही है। सोमवार को मंडी में 1632 क्विंटल सरसों पहुंची जिसमें से 1350 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। बाकी सरसों में नमी बता कर हैफेड कर्मियों ने सुखाने के लिए कहा। इसके बाद किसानों ने मजदूरों की मदद से सरसों को फैलाया गया। अधिकारियों की ओर से किसानों से अपील की जा रही है कि वह अपनी फसल को सुखाकर मंडी में लेकर पहुंचे। आठ फीसदी से ज्यादा नमी मिलने पर सरसों की खरीद नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद को लेकर तैयारियां पूरी है। सभी किसान अपनी गेहूं की फसल सुखाकर लाएं। गेहूं में 12 फीसदी से ज्यादा नमी की मात्रा मिलने पर खरीदा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

सोनीपत अनाज मंडी में बिका धान
गेहूं का सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन सोनीपत में रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी का नजारा अलग ही देखने को मिला। गेहूं के सीजन में अनाज मंडी में अब वह किसान धान लेकर पहुंच रहे हैं, जिन्होंने सीजन के समय अपेक्षाकृत भाव न मिलने पर धान का स्टाक कर लिया था। सोमवार को धान की आवक व खरीद हुई। सोमवार को 850 क्विंटल धान की खरीद हुई। प्राइवेट मिलर्स की ओर से 4600 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान की खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अब तक जिले में गन्नौर मंडी में सबसे ज्यादा सरसों की खरीद हुई है। सरकार के नियमानुसार किसानों की सरसों खरीदी जा रही है। जिन किसानों की सरसों की फसल में नमी है, उनको सुखाकर दोबारा मंडी लाने के लिए कहा गया है।-उमाकांत शर्मा, डीएम, हैफेड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed