फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   36 teams caught electricity theft at 173 places, fined 45 lakhs

36 टीमों ने 173 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी, 45 लाख किया जुर्माना

Tue, 05 Apr 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
36 teams caught electricity theft at 173 places, fined 45 lakhs
सोनीपत क्षेत्र में कनेक्शन कटवाते बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी। संवाद - फोटो : Sonipat
बिजली चोरों को पकड़ने के लिए बिजली निगम की विजिलेंस टीम ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाया। जिलेभर में एक साथ विजिलेंस अधिकारियों व कर्मचारियों की 36 टीमों ने छापे मारे। गर्मी में अचानक बढ़े लोड के चलते चोरों पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार तड़के से छापा मार कार्रवाई शुरू की गई। टीमों ने जिले में 1377 जगह जांच की गई, जिसमें 173 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली चोरों पर करीब 45 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से सोमवार तड़के करीब 4:45 बजे अभियान शुरू करते ही आला अधिकारी व कर्मचारी क्षेत्र में उतरे। बिजली निगम मुख्यालय से एसई मनीष धारीवाल के अलावा सोनीपत के एसई संदीप जैन टीमों से हर तीन घंटे में जानकारी ले रहे थे। अधिकारियों का कहना था कि गर्मी में बिजली का लोड बढ़ गया था। खपत बढ़ने के साथ लाइनलॉस काफी अधिक हो रहा था। मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद लाइनलॉस अधिक होने वाले क्षेत्र की पहचान की गई और टीमों का गठन किया गया। इसमें मुख्यालय पंचकूला से चार टीमें व जिले की 32 टीमें शामिल रहीं। 173 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली चोरों पर करीब 45 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अगर जल्द ही जुर्माना नहीं भरा तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने 15 जगह चोरी पकड़ी, तीन लाख का जुर्माना लगाया
बिजली निगम के ग्रामीण एसडीओ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में जेई सुरेश, विकास, यशपाल व लाइनमैन कुलदीप के साथ गांव शेखपुरा, सैयाखेड़ा, कैलाना, दुभेटा में अभियान चलाया गया। इसमें कर्मचारियों के साथ पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस दौरान कुंडी कनेक्शन के जरिये बिजली चोरी करने वालों के सुबूत जुटाए। इस दौरान 15 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए, जिन पर करीब तीन लाख जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिलेभर में लाइनलॉस वाले क्षेत्रों की पहचान कर कार्रवाई की गई। बिजली निगम की विजिलेंस टीम ने 173 जगह बिजली चोरी पकड़ी। इस दौरान वीडियोग्राफी भी की गई है। बिजली चोरी करने वालों पर करीब 45 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिजली चोरों पर लगातार शिकंजा कसा जाएगा।
- संदीप जैन, एसई बिजली निगम सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed