फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   35th National Sports Competition concluded, North Region was the winner in youth category

Sonipat News: 35वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, तरुण वर्ग में उत्तर क्षेत्र रहा विजेता

Sat, 19 Oct 2024 04:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 19 Oct 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
35th National Sports Competition concluded, North Region was the winner in youth category
गोहाना। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान की तरफ से संचालित गीता विद्या मंदिर में चल रही तीन दिवसीय 35वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (खो-खो) का शुक्रवार को समापन हो गया। पहले तीन स्थानों पर रहने वाली टीमों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

खो-खो अंडर-14 बाल वर्ग, 17 किशोर वर्ग व 19 तरुण वर्ग के समूह में खेला गया। बाल वर्ग में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रथम, बिहार क्षेत्र द्वितीय व पूर्व क्षेत्र तृतीय स्थान पर रहा। किशोर वर्ग में दक्षिण क्षेत्र प्रथम, पूर्व क्षेत्र द्वितीय व पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र तृतीय स्थान पर रहा। तरुण वर्ग से उत्तर क्षेत्र प्रथम, दक्षिण मध्य क्षेत्र द्वितीय व पूर्वी उत्तर क्षेत्र तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान की तरफ से विभिन्न राज्यों को 11 क्षेत्रों में बांट रखा है। इनमें से 10 क्षेत्रों से 20 टीमों के 360 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष अधिवक्ता तिलकराज ने की। प्राचार्य अश्वनी कुमार ने सभी का परिचय कराया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गेटवे इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधक राकेश अग्रवाल ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वक्ता शारीरिक शिक्षा विद्या भारतीय के संयोजक मास्टर दुर्ग सिंह रहे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी स्वयं को पहचाने। आपके एक हाथ में सृजन और एक हाथ में प्रलय रहता है। अतः आप जिस प्रकार का समाज चाहते हैं, बना सकते हैं। कार्यक्रम का संयोजन खेलकूद विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के संयोजक मलखान सिंह ने किया। चेतराम ने सभी का आभार प्रकट किया। अंत में राकेश अग्रवाल, चेतराम शर्मा, रमेश, दिव्यानंद पुरी, हरीश परुथी, अनिल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक डॉ. मनोज शर्मा, सदस्य डॉ. मुकेश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed