फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   3574 applications related to various errors came on the third day

Sonipat News: तीसरे दिन विभिन्न त्रुटियाें संबंधी आए 3574 आवेदन

Sun, 16 Jun 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 16 Jun 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
3574 applications related to various errors came on the third day
सोनीपत शहर में लगाए गए विशेष शिविर में परिवार पहचान पत्र की त्रुटियाें का समाधान करवाते लोग। सं
सोनीपत। नागरिक संसाधन सूचना विभाग की ओर से परिवार पहचान पत्र में डाटा वेरिफिकेशन व अपडेशन के लिए विशेष शिविरों का रविवार को तीसरा दिन रहा। जिलेभर में 328 जगह लगाए गए विशेष शिविर के तीसरे दिन विभिन्न त्रुटियाें संबंधी 3574 आवेदन किए गए। इनमें 254 लोगों ने बुढ़ापा से संबंधित आवेदन किए। इसके अलावा 369 लोगों ने आय ठीक करवाने, 45 लोगों ने जाति, 198 लोगों ने पेंशन सहमति व 1708 लोगों ने अन्य डाटा से संबंधित आवेदन किए।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने बताया कि परिवार पहचान पत्र की डाटा वेरिफिकेशन व अपडेशन को लेकर लोगों को आने वाली समस्याओं के निवारण के लिए ग्रामीण व शहरी स्तर पर 22 जून तक करीब 328 जगह विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर के माध्यम से लोगों की परिवार पहचान पत्र की डाटा वेरिफिकेशन व अपडेशन को लेकर आ रही समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इनमें बच्चे का नाम जुड़वाना, व्यवसाय, मोबाइल नंबर, बैंक खाता से संबंधित कार्य, जन्मतिथि संबंधित कार्य, वैवाहिक, सदस्य का नाम हटवाना व जुड़वाना, जाति, दिव्यांग डाटा दर्ज करवाना, माता-पिता व पति-पत्नी का नाम संबंधी कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed