{"_id":"6a3fde4356bd5c6c9f0f9819","slug":"35000-rupees-and-liquor-stolen-from-liquor-shop-sonipat-news-c-197-1-snp1001-156089-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शराब ठेके से 35 हजार नकदी और शराब चोरी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शराब ठेके से 35 हजार नकदी और शराब चोरी, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 27 Jun 2026 09:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 27 Jun 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। गांव महमूदपुर स्थित शराब ठेके में सेंध लगाकर चोर नकदी और शराब चोरी कर ले लिए। वारदात का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ है जिसके आधार पर सदर थाना गोहाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी महमूदपुर निवासी विक्रम उर्फ भोलू को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव छतेहरा निवासी प्रवीन ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उन्होंने गांव महमूदपुर में अंग्रेजी और देसी शराब का ठेका लिया हुआ है। ठेके पर एक कंटेनर लगाया गया है जिसमें सेल्समैन अनिल रात के समय ठहरता है।
प्रवीन के अनुसार सेल्समैन अनिल ने उसे ठेके में चोरी होने की सूचना दी। इसके बाद जब सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई तो पता चला कि वीरवार तड़के गांव महमूदपुर निवासी भोलू कंटेनर के पिछले हिस्से की लोहे की शीट काटकर अंदर घुसा और चोरी को अंजाम दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि भोलू ने 35 हजार रुपये और देसी शराब की दो बोतलें चोरी कर लीं। घटना के बाद ठेकेदार ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।