फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   350 new buses will be included in Haryana Roadways Department by March

हरियाणा: रोडवेज बसों की कमी होगी दूर, मार्च तक 350 नई बसें आएंगी, परिवहन मंत्री ने की घोषणा

Wed, 15 Dec 2021 11:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 15 Dec 2021 11:51 PM IST
सार

परिवहन मंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 के अंत तक 500 से अधिक और नई बसें बेड़े में शामिल करने की योजना है। लंबी दूरी की बस सेवाओं के लिए 20 नई वॉल्वो बसें भी खरीदी जाएंगी। 

विज्ञापन
350 new buses will be included in Haryana Roadways Department by March
सोनीपत लघु सचिवालय में लोगों की समस्या सुनते हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जल्द ही रोडवेज बसों की कमी दूर कर दी जाएगी। परिवहन बेड़े में मार्च तक 350 नई बसें शामिल की जाएंगी। वर्ष 2022 के अंत तक 500 से अधिक और नई बसें बेड़े में शामिल की जाएंगी। लोगों को लंबी दूरी की बस सेवाओं के लिए सरकार द्वारा 20 नई वॉल्वो बसें भी खरीदी जाएंगी। 
विज्ञापन


परिवहन मंत्री बुधवार को सोनीपत लघु सचिवालय में बुधवार को जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक लेने के बाद पत्रकारों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग की आमदनी बढ़ाने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि लंबी दूरी की बस सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी मार्गों की बसें फ्लाईओवर के नीचे से यात्रियों को लेकर चलेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह संज्ञान में आया है कि कुछ बसें फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरती हैं, जिससे यात्री परेशान होते हैं और परिवहन विभाग को राजस्व का घाटा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जीटी रोड पर पुलों के ऊपर से बस ले जाने वाले चालकों को चेताया 

परिवहन मंत्री ने चंडीगढ़ से आते हुए गन्नौर व मुरथल फ्लाईओवर से गुजर रहीं बसों को रुकवाया और भविष्य में चालकों को फ्लाईओवर के नीचे से बसें ले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई बस चालक फ्लाईओवर के ऊपर से बस ले जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खनन के दौरान यमुना का प्रवाह बाधित करने के सवाल पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस संदर्भ में योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। खनन से पूर्व लोक निर्माण विभाग द्वारा यमुना पर पुल का निर्माण किया जाएगा, जिसके माध्यम से ठेकेदार खनन का कार्य कर सकेंगे व यमुना का प्रवाह भी बाधित नहीं होगा।प्रदेश में खनन से 130 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। 


परिवहन मंत्री ने जिले में स्कूलों को खोलने के सवाल पर कहा कि सरकार द्वारा लोगों की सुरक्षा प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा स्कूलों को खोलने के संदर्भ में जारी हिदायतों का पालन किया जाएगा। प्रदूषण के बढ़े स्तर के दृष्टिगत सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed