फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   35 people donated blood on World Blood Donor Day

विश्व रक्तदाता दिवस पर 35 लोगों ने किया रक्तदान

Wed, 15 Jun 2022 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
35 people donated blood on World Blood Donor Day
सोनीपत। विश्व रक्तदाता दिवस पर मंगलवार को सेक्टर-14 स्थित सामुदायिक केंद्र में लगाए गए शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान किया। यह शिविर अमर उजाला फाउंडेशन व भारतीय जीवन बीमा निगम के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया। शिविर का उद्घाटन भारतीय जीवन बीमा निगम के रिलेशनशिप प्रबंधक मनोज कपूर व ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. भानू शर्मा ने किया। उन्होंने लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि रक्तदान को सबसे बड़ा महादान बताया गया है। क्योंकि रक्त देकर किसी की भी जिंदगी को बचाया जा सकता है। शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर को लेकर युवाओं में जोश दिखाई दिया। रक्तदान करने पहुंचे लोगों ने सबसे पहले अपना पंजीकरण कराया। नागरिक अस्पताल से रक्त एकत्रित करने के लिए पहुंची टीम रक्तदान करने पहुंचे युवाओं के स्वास्थ्य की जांच की। उसके बाद रक्तदान कराया। नागरिक अस्पताल से ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. भानू शर्मा ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के बाद रक्तदाताओं को बैज लगाकर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना सबसे पुण्य का कार्य है। रक्तदाताओं से इकट्ठा होने वाला रक्त सरकारी अस्पतालों में भेजा जाता है। उस रक्त से किसी भी मरीज की जान बचाई जा सकती है। शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान किया। भारतीय जीवन बीमा निगम के रिलेशनशिप अधिकारी ने भी रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

बोले रक्तदाता
विश्व रक्तदाता दिवस पर पहली बार रक्तदान किया है। रक्तदान करने के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरखौदा, बाद में नागरिक अस्पताल सोनीपत गया, लेकिन वहां से कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर 14 में भेज दिया। यहां रक्तदान कर अच्छा महसूस कर रहा हूं। अब हर 3 माह में एक बार रक्तदान करता रहूंगा।-अमन, गांव रिढ़ाऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पहली बार रक्तदान किया है। रक्तदान करने की प्रेरणा भाई से मिली। नागरिक अस्पताल में पिछले सप्ताह ही 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस का बैनर लगा देखा था। तभी सोच लिया था कि इस दिन रक्तदान जरूर करूंगा। रक्तदान कर सुखद महसूस कर रहा हूं। आगे भी जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करता रहूंगा।- अकरम, कालूपुर
--
दूसरी बार रक्तदान किया है। पहली बार रक्तदान करने गया था, जब थोड़ी घबराहट थी। रक्तदान करने के बाद झिझक दूर हो गई। विश्व रक्तदाता दिवस के बैनर पर अंकित मोबाइल नंबर पर संपर्क कर यहां रक्तदान करने पहुंचा हूं। आगे भी ऐसे ही रक्तदान करता रहूंगा।-इरफान, लोनी, गाजियाबाद
--
25वीं बार रक्तदान करके खुशी महसूस कर रहा हूं। 18 वर्ष की उम्र से ही रक्तदान करना प्रारंभ कर दिया था। 2 बार दिल्ली में भी रक्तदान करने का अवसर मिला है। सड़क हादसों में घायलों को रक्त की कमी न हो, इसलिए आगे भी रक्तदान करता रहूंगा। लोगों को जागरूक करने के लिए अपना जंक्शन फाउंडेशन भी बनाया है। लोग मुझे साइकिल मैन के नाम से भी जानते हैं।- अरुण मलिक, सेक्टर-23
--
विश्व रक्तदाता दिवस पर दूसरी बार रक्तदान किया है। दुकान पर बैठे हुए मन में रक्तदान करने की इच्छा हुई। दोस्त से बात की और यहां रक्तदान करने पहुंच गया। भविष्य में जरूरतमंद लोगों के लिए ऐसे ही रक्तदान कर किसी का जीवन बचा सकूं, यही इच्छा है।- अमित, मसद मोहल्ला, सोनीपत

--
8वीं बार रक्तदान करके खुशी महसूस कर रहा हूं। 4 बार दिल्ली में भी रक्तदान कर चुका हूं। सड़क हादसे में घायलों को रक्त की कमी से अपना जीवन न गंवाना पड़े, इसी उद्देश्य से खुद भी रक्तदान करता हूं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करता हूं।- संदीप कुमार, सेक्टर 15, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed