{"_id":"630924dee112567d4e384f5d","slug":"35-doctors-joined-civil-hospital-and-health-centers-sonipat-news-rtk6562314119","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में 35 चिकित्सकों ने किया ज्वाइन, मनोचिकित्सक, सर्जन समेत तीन नहीं पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में 35 चिकित्सकों ने किया ज्वाइन, मनोचिकित्सक, सर्जन समेत तीन नहीं पहुंचे
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में 35 नए चिकित्सकों ने ज्वाइन कर लिया है। ड्यूटी ज्वाइन करने का शुक्रवार अंतिम दिन था। उसके बावजूद मनोचिकित्सक, सर्जन समेत तीन चिकित्सक ज्वाइन करने नहीं पहुंच सके। 12 अगस्त को जारी किए गए नियुक्ति के आदेश के बाद लोग नागरिक अस्पताल में मनोचिकित्सक व सर्जन के आने की उम्मीद लगा रहे थे। सिविल सर्जन का कहना है कि जिन चिकित्सकों ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है।
स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने जिले में 38 चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद शुक्रवार को अंतिम दिन तक 35 चिकित्सक ड्यूटी ज्वाइन कर सके। विभाग के आदेशों के मुताबिक नागरिक अस्पताल को पहला मनोचिकित्सक मिलने की उम्मीद थी। मनोचिकित्सक डॉ. आरती के ज्वाइन न किए जाने से मनोरोगियों को पहले की तरह पीजीआई रोहतक के चक्कर काटने पड़ेंगे। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में सर्जन डॉ. सुनील कुमार भी ज्वाइन करने नहीं आए। यहां नहीं करीब एक साल से अस्पताल में स्थायी सर्जन न होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में सर्जन डॉ. सुनील कुमार के ज्वाइन करने से रोजाना सर्जरी हो सकती थी। वर्तमान में नवंबर 2021 से मुंडलाना सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (सर्जन) डॉ. संजय कौशिक अस्पताल में हर वीरवार को ओपीडी लगा रहे हैं। अस्पताल में 12 चिकित्सकों ने ज्वाइन किया है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खरखौदा में मरीजों को जल्द बेहतर सुविधा मिलेगी। मरीजों की लगातार परेशानी को देखते हुए मुख्यालय की ओर से अप्रैल में चिकित्सकों के सात पद बढ़ाने की मंजूरी दी गई थी। यहां पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ही अपनी सेवाएं दे रहे थे। सीएचसी में डॉ. शुभम, डॉ. प्रकृति चहल, डॉ. धीरज, डॉ. मनीषा कटारिया, डॉ. इंद्रजीत, डॉ. नवीन व डॉ. नमन दहिया ने ज्वाइन कर लिया है। अब यहां डिलिवरी कराने से लेकर सड़क हादसे में घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज के अस्पताल व पीजीआई रोहतक रेफर नहीं करना पड़ेगा। वहीं नागरिक अस्पताल गोहाना में डॉ. शुभम, डॉ. तमन्ना व डॉ. सविता ने ज्वाइन कर लिया है। डॉ. कीर्ति यहां ज्वाइन करने नहीं पहुंची।
वर्जन
अंतिम दिन शुक्रवार तक 35 नए चिकित्सकों ने ज्वाइन कर लिया है। नागरिक अस्पताल सोनीपत में मनोचिकित्सक व सर्जन और गोहाना में एक चिकित्सक ने ज्वाइन नहीं किया। जिन चिकित्सकों ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है, उनके लिए सरकार की ओर से एक और मौका दिया जा सकता है। तीन नए चिकित्सकों के ज्वाइन न करने के बारे में मुख्यालय में अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन