फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   3.5 crore rent outstanding of 85 shops of NAP, preparation to seal

Sonipat News: नप की 85 दुकानों का 3.5 करोड़ किराया बकाया, सील करने की तैयारी

Tue, 27 Jun 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 27 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
3.5 crore rent outstanding of 85 shops of NAP, preparation to seal
गोहाना। नगर परिषद की 85 दुकानों का लगभग 3.5 करोड़ रुपये किराया बकाया है। किराया जमा करने के लिए नगर परिषद कई बार नोटिस दे चुका है, लेकिन दुकानदार इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अब नगर परिषद इन दुकानों को सील करेगा। इसके लिए कार्यकारी अधिकारी ने अंतिम बार मुनादी कराने के निर्देश दिए हैं। उसके बाद दुकानों को किराया अदा न करने पर सील किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद की 327 दुकानें हैं। 51 दुकानों को मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत दुकानदारों के नाम कर दिया है, जबकि 276 दुकानों से किराया वसूला जाता है। इनमें 102 दुकानदार ऐसे हैं जो समय पर किराया जमा नहीं कर रहे हैं। इनमें से भी 85 दुकानदारों पर किराये के 3.5 करोड़ रुपये बकाया है। अब नगर परिषद ने किराया जमा करने के लिए अंतिम बार मुनादी करवाई है। इसके बाद किराया जमा नहीं करने वाली दुकानों को सील किया जाएगा।
विज्ञापन

17 दुकानदारों ने जमा कराया 50 लाख रुपये किराया
नगर परिषद ने एक माह पहले नोटिस दिए थे। जिसके बाद 17 दुकानदारों ने 50 लाख रुपये किराया जमा करा दिया था। जबकि 85 ने कोई जवाब नहीं दिया। अब नगर परिषद की ओर से उन दुकानों को सील करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराया नहीं भरने वाले दुकानदारों को दो बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अब अंतिम बार मुनादी करवाई गई है। इसके बाद दुकानों को सील किया जाएगा। -निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed