फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   345 new patients found in 24 hours, one more elderly dies

24 घंटे में 345 नए रोगी मिले, एक और बुजुर्ग की मौत

Wed, 14 Apr 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
345 new patients found in 24 hours, one more elderly dies
सेफ इंडिया फाउंडेशन के कैंप में कोरोना वैक्सीन लगवाते अभिनेता अनुज शर्मा। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ने के साथ मौत का आंकड़ा भी 100 के करीब पहुंच गया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 345 नए मरीज और 100 के स्वस्थ होने की पुष्टि हुई। इन संक्रमितों में 33 विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी बड़ौली के राजकीय विद्यालय के हैं, जिस विद्यालय में बुधवार को सीएम को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने आया था। हालांकि किस कारण कार्यक्रम रद्द हो गया था।
विज्ञापन

इसके अलावा नंदवानी नगर के रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 92 पहुंच चुकी है। जिले में अब तक पॉजिटिव की संख्या 18031 और ठीक होने वालों का आंकड़ा 15985 पहुंच चुका है। फिलहाल जिले में 1954 सक्रिय मरीज हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। डीसी श्यामलाल ने कहा कि लापरवाही बरतने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। लोगों से अपील है कि वह खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करें। यदि अपने आसपास कोई कोरोना संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर-1950 पर दी जा सकती है। लोगों को यदि खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच कराएं। लक्षण वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फीट की दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन

घर से बाहर निकलने पर मास्क अनिवार्य
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि लोगों को अब भी कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। सभी नियमों का पहले की तरह पालन करें, क्योंकि अभी कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए टीकाकरण जरूरी है। टीकाकरण के बाद भी लोगों को आवश्यक हिदायतों का पालन करना चाहिए। घर से बाहर निकलने पर मास्क अनिवार्य रूप से लगाना चाहिए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता अनुज शर्मा ने लगवाई वैक्सीन
बॉलीवुड अभिनेता अनुज शर्मा सेफ इंडिया फाउंडेशन के सेक्टर-14 कम्यूनिटी हाल में पहुंचे और वैक्सीन लगवाई। फाउंडेशन के कैंप में सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक वैक्सीन लगाई जाती है। साथ ही 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों की चिकित्सा जांच करवाई जा रही है। उन्होंने सभी लोगों से वैक्सीन लगवाकर खुद को सुरक्षित रखने की अपील की। इस मौके पर फाउंडेशन के चेयरमैन वाईके त्यागी, प्रधान संजय सिंगला, आरडीएच के डायरेक्टर धीरज शर्मा, कबीर औषद्यालय के प्रबंध निदेशक संजीव अग्रवाल, वर्मा लैब के प्रवीण वर्मा, सतीश माथुर, मनीष बंसल आदि मौजूद रहे

कल लगेगा पहला कोविड प्लाज्मा दान कैंप
रोटरी क्लब, सिटी ब्लड सेंटर, ओमैक्स सिटी की तरफ से जिले का पहला कोविड प्लाज्मा बैंक खोला गया है। ओमैक्स सिटी सोनीपत में स्थापित कैंप में सेफ इंडिया फाउंडेशन अपना पहला कोविड प्लाज्मा दान कैंप शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शुरू करेगा। रोटरी ब्लड बैंक के डायरेक्टर सीए दीपक गुप्ता ने बताया कि जो मरीज कोविड से 14 दिन पहले ठीक हो चुके हैं, अपना प्लाज्मा दान कर दूसरों की जिंदगी बचा सकते हैं। चेयरमैन वाईके त्यागी और प्रधान संजय सिंगला ने कहा कि जिले को कोरोना फ्री और सेफ सिटी बनाने के लिए संस्था लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed