फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   33 thousand Sakhis will be made in the state under the Bima Sakhi Yojana: Aarti Singh Rao

प्रदेश में बीमा सखी योजना के तहत 33 हजार बनाई जाएंगी सखी : आरती सिंह राव

Fri, 06 Dec 2024 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 06 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
33 thousand Sakhis will be made in the state under the Bima Sakhi Yojana: Aarti Singh Rao
फोटो 13: सोनीपत के गन्नौर स्थित प्रजापति धर्मशाला में कार्यकर्ता बैठक के दौरान मंचासीन स्वास्थ्
सोनीपत/गन्नौर। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश में बीमा सखी योजना के तहत 33 हजार सखी बनाई जाएंगी, ताकि सभी लोगों को बीमा योजना के प्रति जागरूक किया जा सके। प्रधानमंत्री ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की राह दिखाई है। सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की, जिनका लाभ लेकर महिलाएं शिक्षा, व्यापार, खेल व अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव पानीपत में 9 दिसंबर को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर वीरवार को सोनीपत पहली बार पहुंची। उन्होंने सेक्टर-14 स्थित विधायक निखिल मदान के कार्यालय और गन्नौर स्थित प्रजापति धर्मशाला में पीएम के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई और 50 फीसदी से ज्यादा महिलाओं को पानीपत ले जाने की जिम्मेदारी लगाई। उन्होंने कहा कि बीमा सखी योजना का लक्ष्य ग्रामीण महिलाओं को नौकरी के अवसर और वित्तीय सहायता प्रदान करना है। योजना के तहत 7 से 21 हजार तक मिलेंगे। पहले वर्ष में, महिलाओं को हर महीने 7000 रुपये दिए जाएंगे। दूसरे वर्ष में यह राशि घटकर 6000 रुपये हो जाएगी। तीसरे वर्ष में महिलाओं को 5000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। सरकार का उद्देश्य है कि बीमा सखी योजना के तहत सभी महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नजर सबसे ज्यादा सोनीपत पर है। प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी सोनीपत जिले से संबंध रखते हैं। ऐसे में जिले से बड़ी संख्या में महिलाओं को पानीपत लेकर जाना है। उन्होंने पार्टी का सदस्यता अभियान निरंतर जारी रखने काे कहा। विधायक निखिल मदान ने कहा कि संसद में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिलाकर प्रधानमंत्री ने महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर दिलाया। विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि प्रधानमंत्री के फैसले से महिलाओं के जीवन में परिवर्तन आएगा। इस योजना से उनको रोजगार मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बनेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा ने कहा कि सोनीपत जिले से प्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाएं कार्यक्रम में पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
भाजपा वरिष्ठ नेता देवेंद्र कौशिक, आजाद नेहरा, जिला महामंत्री नवीन मंगला व निशांत छौक्कर, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोनिया मोर, नीरज आत्रेय, मनोज जैन, निगम पार्षद सुरेंद्र मदान, हरिप्रकाश सैनी, बबीता कौशिक, मुकेश सैनी, मुनीराम, इंदु वलेचा, कुलदीप वत्स, अमन दुरेजा, नीरज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed