फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   326 farmers will get tubewell connection on depositing 30 thousand rupees in lump sum

30 हजार रुपये एकमुश्त जमा कराने पर 326 किसानों को मिलेंगे ट्यूबवेल कनेक्शन

Fri, 11 Mar 2022 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
326 farmers will get tubewell connection on depositing 30 thousand rupees in lump sum
बिजली निगम कार्यालय। संवाद - फोटो : Sonipat
ट्यूबवेल कनेक्शन मिलने का इंतजार कर रहे किसानों को बिजली निगम ने राहत दी है। जिन 326 किसानों ने 1 जनवरी 2014 से 31 दिसंबर 2018 तक आवेदन जमा कराने के दौरान कनेक्शन फीस जमा नहीं कराई थी, ऐसे किसान बिजली निगम कार्यालय में 30 हजार रुपये एकमुश्त राशि जमा कराने पर ट्यूबवेल कनेक्शन ले सकते हैं। इसको लेकर बिजली निगम की ओर से किसानों को 16 मार्च तक डिमांड नोटिस भेजे जाएंगे। इसके बाद पात्र किसानों को राशि तीन माह में एकमुश्त जमा करानी होगी।
विज्ञापन

बिजली निगम द्वारा फेज-2 के तहत किसानों को कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं। फेज-2 के तहत 1643 में से 1317 किसान ट्यूबवेल कनेक्शन लेने के लिए रुपये जमा करा चुके हैं। इसमें से बिजली निगम की ओर से 577 किसानों को कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। 66 किसानों को कनेक्शन देने की प्रक्रिया जारी है। वहीं जिले के ऐसे 326 किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन लेने के लिए मौका दिया है, जिन्होंने अभी तक बिजली निगम कार्यालय में राशि भी जमा नहीं करवाई थी। किसानों को बिजली निगम द्वारा प्रमाणित थ्री स्टार मोटर का बिल संबंधित एसडीओ को दिखाना होगा। इसके बाद उपमंडल कार्यालय से कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

फेज-3 में आवेदन करने वाले किसानों को करना होगा इंतजार
फेज-3 के तहत आवेदन करने वाले करीब 987 लोगों को फिलहाल इंतजार करना होगा, क्योंकि सरकार ने अभी तक पैसे जमा नहीं कराए हैं।
वर्जन
326 किसानों को 30 हजार रुपये एकमुश्त जमा कराने पर ट्यूबवेल कनेक्शन जारी किए जाएंगे। ऐसे किसानों को 16 मार्च को डिमांड नोटिस भेजे जाएंगे। इसके बाद तीन माह तक किसानों को एकमुश्त राशि जमा करानी होगी। साथ ही बिजली निगम द्वारा प्रमाणित थ्री स्टार मोटर का बिल संबंधित एसडीओ को दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप जैन, एसई बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed