फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   32 infected including seven year old children were found, six patients were cured

Sonipat News: सात साल के बच्चे समेत 32 संक्रमित मिले, छह मरीज ठीक हुए

Sat, 22 Apr 2023 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 22 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
32 infected including seven year old children were found, six patients were cured
सोनीपत। कोरोना के मामले दो दिन से फिर बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को सात वर्षीय बच्चे समेत 32 कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना से 6 मरीजों के ठीक होने के साथ ही सक्रिय केसों की संख्या 128 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 125 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां की प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन लोग कोविड-19 नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। शारीरिक दूरी का पालन तक नहीं किया जा रहा है। वहीं कोरोना से बचाव के लिए विभाग के पास 21 दिन से वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-23 के रहने वाले 7 वर्षीय बच्चे की कोरोना जांच जिला नागरिक अस्पताल में कराई गई। नमूने जांच के लिए खानपुर कलां में भेजा गया। वहां से रिपोर्ट आने के बाद कोरोना की पुष्टि हुई। इसके अलावा 17 लोगों की कोरोना जांच दिल्ली के लैबों में हुई। वहां से रिपोर्ट मिलने के बाद कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम आइसोलेट कर दिया है। साथ ही उनके परिजनों के साथ पड़ोसियों को कोरोना से बचाव के लिए एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। वही 6 मरीजों के ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब 128 सक्रिय केस हो गए हैं। उपायुक्त ललित सिवाच लोगों से अपील कर रहे कि वह पहले की तरह सतर्कता बरतते हुए प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन अवश्य करें। सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने कोरोना से बचाव के लिए लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed