फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मैं चुनाव लडने का इच्छुक नहीं, पार्टी आदेश देगी तो लड़ लूंगा: भूपेंद्र हुड्डा

मैं चुनाव लडने का इच्छुक नहीं, पार्टी आदेश देगी तो लड़ लूंगा: भूपेंद्र हुड्डा

Sun, 31 Mar 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
मैं चुनाव लडने का इच्छुक नहीं, पार्टी आदेश देगी तो लड़ लूंगा: भूपेंद्र हुड्डा
मैं चुनाव लड़ने का इच्छुक नहीं, पार्टी आदेश देगी तो लड़ लूंगा : भूपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना (सोनीपत)। सोनीपत लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम सबसे ज्यादा चर्चाओं में है। लेकिन पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने शनिवार को साफ कर दिया कि वह लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं और उनको पार्टी आदेश देगी तो वह सोनीपत से चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार उनपर कभी सीबीआई का केस डालकर तो कभी कोई अन्य केस डालकर उन्हें डराना चाहती है। लेकिन वह स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से ताल्लुक रखते हैं और वह भाजपा के इन केसों से डरने वाले नहीं हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा शनिवार को गोहाना की नई सब्जी मंडी में पहुंची कांग्रेस की परिवर्तन बस यात्रा में लोगों को संबोधन कर रहे थे।
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि गोहाना की ऐतिहासिक धरती है। यहां से 1922 में अंग्रेजों के समय में उनके दादा चौ. मातुराम ने आंदोलन को शुरू किया था तो जब उनको पहली बार अध्यक्ष बनाया गया था, तब पहली रैली यहां पर की गई थी। हरियाणा के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सोनीपत लोकसभा की सीट पर प्रत्याशी के चयन को लेकर पार्टी हाईकमान फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह में पार्टी का घोषणा पत्र आ जाएगा और यहां सभी दस सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी केवल झूठ के बलबूते पर काम कर रहे हैं, यह भाजपा सरकार किसान, व्यापारी, कर्मचारी व आम आदमी की जगह पूंजीपतियों की सरकार है। गोहाना की ऐतिहासिक जगह से हर व्यक्ति को बड़ा फैसला लेना होगा और भाजपा को हराकर कांग्रेस को जिताना होगा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना आजाद ने किसानों के लिए आंदोलन शुरू किए थे। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 70 साल में किसानों के साथ ऐसा नहीं हुआ जो भाजपा के कार्यकाल में हुआ है। 2014 में हरियाणा विकास में नंबर वन था, लेकिन भाजपा कार्यकाल में विनाश में नंबर वन पर पहुंच गया है। कहा कि भाजपा के निशाने पर मैं और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा हैं, लेकिन वह किसी भी तरह से डरने वाले नहीं हैं। प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि आप से गठबंधन को लेकर कोई चर्चा नहीं है। कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा रथ पर चले तो वह साइकिल पर चले और अन्य नेताओं ने अपने-अपने ढंग से प्रचार किया। लेकिन उन सभी का केवल एक मकसद है और वह भाजपा के जंगलराज को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता दीपेंद्र हुड्डा को हराओ के नारे लगा रहे हैं, लेकिन हम सब मिलकर उन्हें जितवाने का काम करेंगे। कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस व राहुल गांधी की नीतियों को कार्यकर्ता जनता के बीच लेकर जाएं। गरीब दलित व किसान हितैषी अगर कोई है तो वह कांग्रेस सरकार है। मोदी ने झूठ के नाम पर वोट लिए हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इस दौरान गोहाना हलके के विधायक जगबीर सिंह मलिक, बरोदा विधायक कृष्ण हुड्डा, गन्नौर विधायक कुलदीप शर्मा, जयवीर वाल्मीकि, जसपाल खेवड़ा, कर्मबीर सैनी, भूपेंद्र मलिक, धर्मपाल मलिक, जीतेंद्र हुड्डा, उमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
कुलदीप बिश्नोई और किरण चौधरी रहे बस से नदारद
गोहाना की नई अनाज मंडी में कांग्रेस की परिवर्तन बस यात्रा पहुंची तो उस बस से कुलदीप बिश्नोई और कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी नदारद रही। हालांकि पदाधिकारियों ने दावा किया कि वह अन्य किसी जगह पर कार्यक्रम में मौजूद हैं, लेकिन उनके नहीं होने से चर्चा रही कि वह खुद ही यात्रा में शामिल नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed