फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   एग्रो लीडरशिप समिट में लगाए जाएंगे 65 स्टाल, जिले के 25 विभागों के स्टाल शामिल

एग्रो लीडरशिप समिट में लगाए जाएंगे 65 स्टाल, जिले के 25 विभागों के स्टाल शामिल

Sat, 09 Feb 2019 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
एग्रो लीडरशिप समिट में लगाए जाएंगे 65 स्टाल, जिले के 25 विभागों के स्टाल शामिल
एग्रो लीडरशिप समिट की तैयारियों को लेकर डीसी ने सभी विभागों के अफसरों को दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। डीसी विनय सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी गन्नौर में 15 से 17 फरवरी तक लगने वाले एग्रो लीडरशिप समिट में सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित उपलब्धियां दिखाएंगे। इसके लिए सभी स्टाल लगाएंगे, ताकि यहां आने वाले किसानों व आम लोगों के अलावा विदेशी प्रतिनिधिमंडलों को भी जानकारी दी जा सके। डीसी विनय सिंह शुक्रवार को कैंप कार्यालय में अफसरों की मीटिंग ले रहे थे।
डीसी विनय सिंह ने बताया कि एग्रो लीडरशिप समिट के लिए प्रत्येक स्टाल पर गंभीरता से काम किया जाए ताकि आने वाले मेहमानों को बेहतरीन जानकारी उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने बताया कि एग्रो समिट में 65 स्टाल लगाए जाएंगे, उनमें से 25 स्टाल जिला के विभिन्न विभागों के होंगे। एग्रो लीडरशिप समिट में डीआरडीए द्वारा चार स्टाल लगाए जाएंगे, रेडक्रॉस सोसायटी, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, वन विभाग, रोजगार विभाग, आयुष विभाग, स्थानीय निकाय विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, उद्योग विभाग, लीड बैंक, परिवहन विभाग, निफ्टम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, राजस्व विभाग सहित कई अन्य विभाग प्रदर्शनी लगाएंगे। साथ ही पीडब्ल्यूडी अफसरों को हेलीपेड पर अन्य तैयारियों को लेकर भी निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम के संयुक्त आयुक्त शंभू राठी, सिविल सर्जन डा. जेएस पुनिया, डीआईसी के जीएम आरके राणा, जिला बागवानी अधिकारी रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आसपास के राज्यों से भी आएंगे किसान
एग्रो लीडरशिप समिट में आसपास के राज्यों से भी किसानों को आमंत्रित किया गया है। किसानों के लिए लाने के लिए बसों की भी व्यवस्था की गई है। इस बार एग्रो लीडरशिप समिट के लिए किसानों के पहुंचने पर उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो ऐसी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed