{"_id":"5c422e61bdec22105574db9e","slug":"31547841121-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुबडू के अजीत सिंह को मिला ट्रैक्टर, तेवड़ी के राजबीर को लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुबडू के अजीत सिंह को मिला ट्रैक्टर, तेवड़ी के राजबीर को लैपटॉप
विज्ञापन
खुबडू के अजीत सिंह को ट्रैक्टर, चिरस्मी के रणबीर को मिली मोटरसाइकिल
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। मार्केटिंग बोर्ड की चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत ने कहा कि किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके तहत सरकार की ओर से वर्ष 2015-16 में कृषक उपहार योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के तहत 158 किसानों को उपहार प्रदान किए गए। चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत शुुक्रवार को कृषक उपहार योजना के अंतर्गत नई अनाज मंडी में ड्रा समारोह में किसानों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी।
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल के अनुसार देश की समृद्धि व खुशहाली के लिए किसानों की खुशहाली अनिवार्य है। किसानों के कल्याण व आमदनी बढ़ाने के लिए फसलों के भावों में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। गन्ने का सर्वाधिक भाव हरियाणा दे रहा है। सरकार ने हर वर्ग तथा हर क्षेत्र के उत्थान के लिए कार्य किए हैं। इस दौरान हुए कृषक उपहार योजना के अंतर्गत खुबडू के अजीत सिंह ने ट्रैक्टर जीता। यह ड्रा झज्जर में निकाला गया था, जिन्हें आज गन्नौर में ट्रैक्टर की चाबी भेंट की गई। साथ ही चिरस्मी के रणबीर सिंह ने एक मोटरसाइकिल जीती। उन्हें भी चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत ने मोटरसाइकिल की चाबी भेंट करते हुए बधाई दी। तेवड़ी के राजबीर को लैपटॉप मिला। खंड स्तरीय ड्रा में तीन किसानों ने लैपटॉप जीते, जिनमें जाहरी के विरेंद्र तथा घसौली के महेश भी शामिल थे। इसके साथ ही पांच किसानों को ड्रा में कल्टीवेटर मिले। साथ ही 50 किसानों को स्प्रे पंप और 100 किसानों को दीवार घड़ी इनाम में मिली। इस दौरान मार्केटिंग बोर्ड के सदस्य भारत भूषण भूटानी, मार्केट कमेटी चेयरमैन रामकुमार धनखड़, वाइस-चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद, सोनीपत से चेयरमैन कुलदीप सिंह नांगल, खरखौदा के चेयरमैन अनिल झरोठी, वरिष्ठ नेता आजाद सिंह नेहरा, राकेश मलिक, सुनीता लोहचब, यशपाल,अमित बत्रा आदि मौजद रहे।