फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सेना व सुरक्षा बल बेहतर तरीके से कर रहे अपना काम : वीके सिंह

सेना व सुरक्षा बल बेहतर तरीके से कर रहे अपना काम : वीके सिंह

Thu, 15 Nov 2018 01:17 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
सेना व सुरक्षा बल बेहतर तरीके से कर रहे अपना काम : वीके सिंह
केंद्र सरकार ने दलालों का तंत्र खत्म कर हर आदमी को दिया अधिकार: वीके सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह ने कहा कि सेना व सुरक्षा बल के जवान अपना काम बेहतर तरीके से कर रहे हैं। इसे लेकर केंद्र सरकार की नीति पूरी तरह से स्पष्ट है। साथ ही उन्होंने कहा कि राफेल को जबरन मुद्दा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। राहुल गांधी को इस तरह की बचकाना हरकतों से बचना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दलालों का तंत्र खत्म कर हर आदमी को उसके अधिकार दिए हैं।
वह बुधवार को शहर के मॉडल टाउन स्थित डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र जनता को समर्पित करने के बाद बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह सोनीपत के लोगों के लिए सौगात है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का 11वां और देश का 235वां पासपोर्ट सेवा केंद्र है। यह पासपोर्ट सेवा केंद्र डाक विभाग के सहयोग से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में विजयवाड़ा में पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन करके लौटते समय जिला स्तर पर लोगों को पासपोर्ट सेवा केंद्र की सुविधा देने का विचार आया था। इसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस बात को सिरे चढ़ाया। यहीं नहीं डाक-तार विभाग का इसमें पूरा सहयोग मिला और आज हम सोनीपत में देश का 235वां पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट सेवा केंद्रों में कर्मचारी डाक विभाग के होंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना पासपोर्ट विभाग व डाक-तार विभाग दोनों के लिए लाभदायक है। पासपोर्ट सेवा के लिए पूरी प्रणाली को पारदर्शी ढंग से लागू किया गया है। दलालों के गिरोह को खत्म किया है और पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है। घर बैठे भी अपने मोबाइल, कंप्यूटर या कामन सर्विस सेंटर से सीधे आवेदन कर सकते हो। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट के लिए सत्यापन करने के मामले में हरियाणा पुलिस देश में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि पुलिस को किसी के घर जाने की जरूरत नहीं, बल्कि इसके लिए आनलाइन की अनुमति प्रदान कर दें। पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए मोबाइल में एप भी तैयार किया है। कहीं से कहीं के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। इस दौरान सांसद रमेश कौशिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

काजल-योगेश ने पासपोर्ट के लिए किया पहला ऑनलाइन आवेदन
शहर के विजय नगर की काजल तथा योगेश का पासपोर्ट के लिए पहला ऑनलाइन आवेदन किया गया। इसके साथ दो बच्चों रवनीत कौर व हरमनदीप सिंह का पासपोर्ट भी 24 घंटे के अंदर तैयार कर उन्हें कार्यक्रम में सौंपा गया। सभी 543 संसदीय क्षेत्रों में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुश्मन का जवाब देने में सेना सक्षम
वीके सिंह ने कहा कि भारतीय सेना व सुरक्षा बल के जवान दुश्मनों को जवाब देने में पूरी तरह से सक्षम हैं। जवान बेहतर तरीके से काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार की नीति इसे लेकर पूरी तरह से स्पष्ट है। सेना व सुरक्षा बलों की कार्रवाई में अकारण हस्तक्षेप नहीं किया जाता।

राफेल पर बचकाना हरकत कर रहे राहुल
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि राफेल का मामला पूरी तरह से पारदर्शी है। बोफोर्स में फंसी कांग्रेस राफेल को जबरन मुद्दा बनाना चाहती है। देश की जनता इसे पूरी तरह से नकार चुकी है। राहुल को बचकाना हरकत नहीं करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयार है और इस बार से भी बड़ी जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed