{"_id":"5a43ed134f1c1b156b8bec56","slug":"31514401043-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्र परिवारों को दिए गए प्लाटों की नींव उखाड़े जाने पर किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्र परिवारों को दिए गए प्लाटों की नींव उखाड़े जाने पर किया विरोध
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव जागसी में पात्र परिवारों को दिए गए 100-100 गज के प्लाटों की नींव उखाड़े जाने पर लोगों ने विरोध किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत पर नींव उखाड़े जाने का आरोप लगाया और नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीण के बीच पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनियां पहुंचे। उन्होंने लोगों को बताया कि वे वीरवार को डीसी को ज्ञापन सौंपकर पात्र परिवारों को दिए गए प्लाटों की रजिस्ट्री करवाने की मांग की जाएगी।
पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनियां ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से लाखों रुपये की लागत से बनी प्लाटों की नींव का उखाड़कर पात्र परिवारों को नुकसान पहुंचा है। पात्र परिवारों के साथ अन्याय किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन व पूर्व पंचायत ने 189 प्लाटों का ड्रा किया गया। उसके बाद रजिस्ट्री करवाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। जिससे बीपीएल परिवारों के साथ विश्वासघात किया गया है। इस अवसर पर पालेराम, श्रीराम, मुनीराम, सत्यवान, आजाद, शमशेर, तेजबीर, रणबीर, रोहताश, सूरजभान, इंद्र, रमेश, सतपाल आदि मौजूद रहे।