फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   300 players showed their talent in athletics competition

Sonipat News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 300 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 17 Nov 2024 06:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 17 Nov 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
300 players showed their talent in athletics competition
फोटो 07- सोनीपत के बहालगढ़ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तर क्षेत्र के केंद्र जोशी चाैहान मे
सोनीपत। बहालगढ़ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तर भारत के केंद्र जोशी चौहान में रविवार को 8वीं केसी गुलिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले से करीब 300 लड़के व लड़कियों ने भागीदारी की। यह प्रतियोगिता महान एथलेटिक्स प्रशिक्षक कंवर सिंह गुलिया की याद में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पैरालंपियन अर्जुन अवाॅर्डी अमित सरोहा ने शिरकत की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आरंभ दिवंगत कंवर सिंह गुलिया के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम आयोजक समिति के पदाधिकारी वीरेंद्र हुड्डा ने बताया कि अंडर-14 आयु वर्ग में सात स्पर्धाएं आयोजित कराई गई। यह प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए आयोजित की गई थी। जिसमें जिले के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। यह एथलेटिक्स प्रतियोगिता केसी गुलिया मेमोरियल सोसाइटी की तरफ से प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है।
विज्ञापन

सोसाइटी के प्रधान राममेहर छिक्कारा ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दी गई। प्रतियोगिता में अंडर-17 आयु वर्ग में 100, 300, 800 व दो हजार मीटर दौड़ की स्पर्धाएं कराई जाएंगी। साथ ही गोला फेंक (शॉट पुट), लंबी कूद, ट्रायथलॉन व चक्का फेंक (डिस्कस थ्रो) स्पर्धाओं के मुकाबले कराए गए। प्रतियोगिता में दिवंगत कंवर गुलिया की पत्नी बिमला गुलिया ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में बतौर विशिष्ट अतिथि वजीर सिंह, विनय गुलिया, द्रोणाचार्य अवाॅर्डी ओमप्रकाश दहिया, प्रेम दहिया, पूर्व जिला खेल अधिकारी बिजेंद्र दलाल, ट्री मैन आफ हरियाणा देवेंद्र सूरा व योगेश सरोहा ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे परिणाम :
दो हजार मीटर दौड़ लड़कियाें - प्रियंका ने स्वर्ण, गुंजन ने रजत, ईशा ने कांस्य पदक जीता। लड़काे में प्रिंस ने स्वर्ण, सचिन ने रजत, हर्ष ने कांस्य पदक जीता।
शाॅट पुट : लड़कियाें में सैजल ने स्वर्ण, दिशा ने रजत, आकांक्षा ने कांस्य पदक जीता। लड़कों में हरप्रताप ने स्वर्ण, प्रीत चौधरी ने रजत, यश ने कांस्य।
100 मीटर : लड़कों में सागर ने स्वर्ण, मुकुल ने कांस्य व लड़कियाें में मन्नत ने स्वर्ण, मन्नू मलिक ने रजत, खुशी ने कांस्य पदक जीता।
800 मीटर दौड़ : लड़कियाें में आरती ने स्वर्ण, सुनिधि शर्मा ने रजत और कीर्ति ने कांस्य पदक जीता। लड़कों में आकाश ने स्वर्ण, अजय ने रजत और राहुल ने कांस्य पदक जीता।

300 मीटर : सूरज ने स्वर्ण, वंश ने रजत व तुषार ने कांस्य पदक जीता। वहीं, लड़कियाें में मेघा ने स्वर्ण, दीपिका ने रजत व आरजू ने कांस्य पदक जीता।
डिस्कस थ्रो : रुद्र ने स्वर्ण, आर्यन ने रजत व युग ने कांस्य पदक जीता। वहीं, लड़कियाें में मन्नत ने स्वर्ण, माही ने रजत व मानसी ने कांस्य पदक जीता।
लंबी कूद : लड़कियों में रेणू ने स्वर्ण, तमन्ना ने रजत, खुशी ने कांस्य पदक जीता। वहीं, लड़कों में प्रवेश ने स्वर्ण, राहुल ने रजत व गर्व ने कांस्य पदक जीता।
ट्रायथलॉन : भावना ने स्वर्ण, गार्गी ने रजत, अंशिका ने कांस्य पदक जीता। लड़कों में लक्की ने स्वर्ण, अमन ने रजत, सत्यम ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed