फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   300 acres of crops submerged due to overflow canal breakage

Sonipat News: ओवरफ्लो नहर टूटने से 300 एकड़ फसल डूबी

Sun, 25 Jan 2026 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 25 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
300 acres of crops submerged due to overflow canal breakage
मुंडलाना में माइनर का कट और इसके टूटने के बाद खेतों में भरा पानी। संवाद
गोहाना। मुंडलाना इलाके में शनिवार को सिवानका नहर गांव भादोठी से बुसाना रोड पर हेड के 2100 बुर्जी के पास टूट गई। इससे 300 एकड़ से ज्यादा में फसलें डूब गईं। नहर टूटने की वजह सफाई न होना बताया जा रहा है। किसानों ने नहरी विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने खुद जेसीबी मंगवाकर नहर को ठीक कराया।
विज्ञापन

नहर शिवानका तक जाती है। नहर टूटने से गांव मुंडलाना, ढुराणा, भादोठी और बुसाना की 300 एकड़ फसलें पानी में डूब गईं। किसानों ने सरकार और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

किसान बोले- सिर्फ कागजों में हो रही नहर की सफाई
किसानों ने बताया कि सफाई नहीं होने की वजह से नहर बार-बार ओवरफ्लो हो जाती है। नहरी विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया। विभाग ने केवल यही कहा कि कर्मचारी मौके पर आ रहे हैं लेकिन तीन दिन तक कोई नहीं आया। किसानों का यह भी आरोप है कि सफाई को दो साल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार खुद ही मरम्मत कर चुके किसान

मुंडलाना निवासी किसान संदीप ने बताया कि वह ठेके पर जमीन लेकर खेती करते हैं। नहर टूटने से उनकी पूरी फसल पानी में डूब गई है। उन्होंने कहा कि तीन बार पहले भी अपने खर्चे से नहर को बंद करवा चुके हैं। शुक्रवार को बारिश के दौरान भी मरम्मत की गई थी लेकिन शनिवार को नहर टूट गई।
किसान पवन ने बताया कि इसी प्वाइंट पर तीन महीने पहले जब गेहूं की बिजाई की गई थी तब भी खेतों में नहर का पानी भर गया था। उन्हें काफी दिनाें के बाद दोबारा बुआई करनी पड़ी थी।

विधायक ने दिए कार्रवाई के निर्देश
बरोदा के विधायक इंदुराज नरवाल ने मौके का निरीक्षण कर एसडीएम गोहाना से फोन पर बात करके संबंधित सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर समय रहते निरीक्षण न करने, स्थिति की गंभीरता को न समझने और आवश्यक कदम न उठाने की लापरवाही के लिए कार्रवाई करने के लिए कहा।

मुंडलाना में माइनर का कट और इसके टूटने के बाद खेतों में भरा पानी। संवाद

मुंडलाना में माइनर का कट और इसके टूटने के बाद खेतों में भरा पानी। संवाद

मुंडलाना में माइनर का कट और इसके टूटने के बाद खेतों में भरा पानी। संवाद

मुंडलाना में माइनर का कट और इसके टूटने के बाद खेतों में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed