फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   30 crore more will have to be spent to build hi-tech building of Municipal Corporation

Sonipat News: नगर निगम का हाईटेक भवन बनाने के लिए 30 करोड़ और करने पड़ेंगे खर्च

Wed, 03 May 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 03 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
30 crore more will have to be spent to build hi-tech building of Municipal Corporation
फोटो 02. सेक्टर-3 में नगर निगम का निर्माणाधीन भवन
सोनीपत। नगर निगम की ओर से अपने हाईटेक भवन को बनाने के लिए 58.70 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी दो साल से वह अधूरा पड़ा है। भवन को पूरा करने के लिए अभी भी करीब 30 करोड़ रुपये और खर्च करने पड़ेंगे। इसकी वजह टेंडर आवंटित होने के बाद भवन के फाउंडेशन में बदलाव है।
विज्ञापन

पहले इस भवन को फाउंडेशन पर बने पिलरों पर तैयार किया जाना था, पर पिलर पर बनाए गए भवन के बाद में कमजोर होने की आशंका जताकर डिजाइन में बदलाव किया गया था। वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भवन के बेसमेंट और भूतल पर पार्किंग बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

निगम की ओर से भवन को पूरा करने के लिए मुरथल विश्वविद्यालय के आर्किटेक्ट से ड्राइंग बनवाई जा रही है। सेक्टर-3 में नगर निगम के भवन का निर्माण 2018 में शुरू किया गया था। पांच मंजिला यह भवन 21 महीने में तैयार हो जाना था, लेकिन पहले ठेकेदार, फिर कोरोना के चलते अवधि बढ़ती गई। अवधि के साथ ही इसकी लागत बढ़ती गई। शुरुआती लागत 52.70 करोड़ थी, जो बाद में बढ़कर 58 करोड़ हो गई थी। इसके बावजूद अभी 70 फीसदी काम पूरा नहीं हुआ है। अब इसके निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये की और डिमांड की गई है। मामला मुख्यमंत्री फ्लाइंग की नजर में आने पर इसकी जांच की गई। भवन के निर्माण को पूरा करने के लिए मुरथल विश्वविद्यालय के आर्किटेक्ट ने ड्राइंग बनवाई जा रही है। निगम की ओर से ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर आधारित भवन बनाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय की रूपरेखा तैयार
बेसमेंट और भूतल पर पार्किंग के साथ कैंटीन की सुविधा होगी। साथ ही नागरिक सुविधा केंद्र होगा। जिसमें आमजन से जुड़े विभिन्न कार्य किए जाएंगे। पहले फ्लोर पर मेयर, डिप्टी मेयर, काउंसलर बैठेंगे। साथ ही कैफे बनेगा। इसके साथ आईटी विंग भी होगी। कॉन्फ्रेंस रूम भी बनेगा। एसई, टैक्स ब्रांच व ऑडिट विंग सेकेंड फ्लोर पर होगी। तीसरे फ्लोर पर इंजीनियरिंग ब्रांच बैठेगी। जिसमें चारों जोन के इंजीनियर अधिकारी बैठेंगे। पांचवें फ्लोर पर आयुक्त व संयुक्त आयुक्त बैठेंगे। इसके साथ पुस्तकालय भी बनाया जाएगा।
यह मिलेंगी सुविधाएं
बेसमेंट में 108 और ऊपरी तल पर 60 वाहनों को खड़ी करने की व्यवस्था के साथ कैंटीन की सुविधा होगी।
बारिश के पानी का संचयन बखूबी होगा। इसके लिए पर्याप्त संख्या में वर्षा जल संचयन प्रणाली की स्थापना की जाएगी।
आमजन के बैठने एवं पेयजल के लिए विशेष इंतजाम होगा।
डिजिटल कॉन्फ्रेंस रूम बनाया जाएगा। जिससे अधिकारी अपने कार्यालय से ही मुख्यालय में उच्चाधिकारियों से विकास के बारे में बातचीत कर सकेंगे।
इंदिरा पर्यावरण भवन की तर्ज पर होना निर्माण
नगर निगम का यह भवन दिल्ली के इंदिरा पर्यावरण भवन की तर्ज पर बनाया जाएगा। यह भवन पूरी तरह से सोलर सिस्टम से लैस होगा। यहां तक कि सोलर सिस्टम से ही इसके लिफ्ट व स्वचलित सीढि़यां भी चलेंगी। हालांकि नियमित बिजली के साथ भी इसका कनेक्शन रहेगा।
भवन को पूरा करने के लिए यह काम बचा
नगर निगम के भवन का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए लिफ्ट, बागवानी से संबंधित कार्य, सोलर प्लांट, एसटीपी, बिजली से संबंधित कार्य और फर्श पर टाइलें बिछाने का काम बचा हुआ है।

सेक्टर-3 में हाईटेक भवन के निर्माण को लेकर बजट की कमी है। 30 करोड़ बजट की डिमांड कर रखी है। बजट मिलने के बाद ट्रेंडर लगाकर कार्यालय का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। -अशोक रावत, अधीक्षण अभियंता, नगर निगम, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed