फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   3-year-old boy brutally beaten by the tutor

3 साल के बालक को ट्यूटर ने बेरहमी से पीटा

Sun, 27 Jul 2014 12:54 AM IST
सोनीपत, अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Jul 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 नरेला थाना इलाके में ट्यूटर द्वारा एक तीन साल के छात्र की बेरहमी के साथ पिटाई करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस द्वारा फिलहाल प्रारंभिक तथ्य जुटाए जा रहे हैं। पीड़ित छात्र को प्रारंभिक चिकित्सा के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
स्वतंत्र नगर के रहने वाले मुकेश का तीन साल का बेटा मनीष पड़ोस की रहने वाली एक महिला के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए जाता था। वहां पर वह कई घंटे तक रहता था। बेटे को टीचर के पास छोड़कर मुकेश और उसकी पत्नी काम पर निकल जाते थे। शुक्रवार को मुकेश को उसके पड़ोसियों ने बताया कि मनीष घर के बाहर बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना पर मुकेश घर पहुंचा और बेटे को स्थानीय राजा हरिशचंद्र अस्पताल में लेकर गया।
विज्ञापन

 जहां, प्रारंभिक चिकित्सा के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। मुकेश ने मामले की शिकायत पुलिस से की। मुकेश ने बताया कि उसके बेटे के बदन पर पिटाई के निशान हैं। उसने बताया कि उसकी अक्सर पिटाई की जाती थी। माता-पिता ने बताया कि मनीष पढ़ने जाने में ना-नुकुर करता था, लेकिन उसकी बात पर घर में ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में नरेला थाना प्रभारी गुलाम साबिर ने बताया कि मुकेश की शिकायत के आधार पर आरोपी ट्यूटर के खिलाफ  मामले की जांच की जा रही है। शनिवार देर शाम तक किसी के भी खिलाफ  प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed