फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   3 wrestlers selected in wrestling competition

Sonipat News: कुश्ती प्रतियोगिता में 3 पहलवान चयनित

Fri, 11 Oct 2024 06:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 11 Oct 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
3 wrestlers selected in wrestling competition
खरखौदा। अंडर-23 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के तीन पहलवानों का चयन हुआ है। चयनित पहलवानों का विद्यालय में पहुंचने पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। अंडर-23 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता 21 से 27 अक्तूबर तक अल्बानिया की राजधानी तिराना में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

द्रोणाचार्य अवाॅर्डी ओम प्रकाश दहिया ने बताया कि 6 अक्तूबर को दिल्ली के नरेला स्थित वीरेंद्र खेलकूद अकादमी में विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए ट्रायल स्पर्धा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

इसमें तीन पहलवानों ने स्वर्ण पदक जीतकर अपना चयन करवाया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में ग्रीको रोमन वर्ग के 72 किलो भार वर्ग में आकाश पूनिया, 77 किलो में करण व 97 किलो भार वर्ग में नितेश ने अल्बानिया का टिकट कटवाया। उन्होंने बताया कि नितेश ने चार बार अंतरराष्ट्रीय व नौ बार राष्ट्रीय स्तर पर, आकाश पूनिया ने तीन बार राष्ट्रीय व करण ने दो बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते हैं। अब अंडर-23 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भी पहलवानों से पदक की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed