फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   3 laborers died after being hit by brick

भट्ठे पर ईंटों के नीचे दबकर तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत, एक घायल

Fri, 20 Dec 2019 09:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
3 laborers died after being hit by brick
खरखौदा के ईंट भट्ठे पर खड़ा ट्रक जिससे र्इंट गिरने से हादसा हुआ। - फोटो : Sonipat
खरखौदा (सोनीपत)। गांव खांडा में ईंट भट्ठे की दीवार ढहने व ट्रक में भरी ईंटें गिरने से चार मजदूर उनके नीचे दब गए। जिसमें तीन की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद भट्ठे पर काम कर रहे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें मलबे से बाहर निकाला। हादसे के समय मजदूर ट्रक में ईंटों की भराई का काम कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक जमीन में धंस गया था। जिसे निकालने के दौरान ही हादसा हो गया। हादसे की सूचना पाकर खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतकों के परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव सोहटी के एक ईंट ठेकेदार ने अपने ट्रक में ईंट भरने के लिए समस्तीपुर बिहार निवासी चालक सागर को खांडा गांव के ईंट भट्ठे पर भेजा था। सागर फिलहाल दिल्ली के मुबारकपुर में रहता है। चालक सागर चार मजूदर बिहार के जिला बांका के गांव फूली डूमर के पींटू व उसके तीन साथियों शंभू, मनोज व भानू को लेकर खांडा के ईंट भट्ठे पर पहुंच गया। सागर ने ट्रक को ईंट की चिमनी के पास लगे ईटों के चट्टे (ढेर) के पास खड़ा कर दिया था। जिसके बाद चारों मजदूर ट्रक में ईंट भराई करने लगे। बताते हैं कि शाम करीब चार बजे जब ट्रक में भराई का काम पूरा हो चुका था, अचानक भरभरा कर चिमनी के बाहर वाली प्लेट (गेड़) की दीवार ढह कर ईंटों के ढेर पर जा गिरी। इससे ईंटों का ढेर भी दबाव पड़ने से चारों मजदूरों पर जा गिरा और चारों मलबे के नीचे दब गए। चालक के चिल्लाने पर आसपास के मजदूरों ने भागकर मलबे को हटाना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया। एक-एक करके चारों को बाहर निकाला गया। इनमें भानू को कम चोट होने की वजह से अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है। जबकि दो साथियों शंभू और मनोज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और पींटू ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। जबकि भानू का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने भानू के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि मृतकों के परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ईंट भट्ठे पर हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर जाकर छानबीन की गई। तीन मजदूरों की हादसे में मौत हो गई और चौथा गंभीर है। इसमें शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कृष्ण कुमार, कार्यकारी थाना प्रभारी खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed