{"_id":"67db167cc9c236b1ec088f35","slug":"29-thousand-rupees-withdrawn-from-jbt-teachers-account-sonipat-news-c-197-1-snp1008-133916-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जेबीटी शिक्षक के खाते से निकाले 29 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जेबीटी शिक्षक के खाते से निकाले 29 हजार रुपये
Thu, 20 Mar 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। गांव भादौटी खास के शिक्षक का डेबिट कार्ड बदलकर उनके खाते से 29048 रुपये निकाल लिए गए। वह एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए गए थे, जहां पर उनका कार्ड बदला गया। शिक्षक की शिकायत पर गोहाना शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव शामड़ी निवासी अभिमन्यु ने बताया कि वह गांव भादौटी खास में जेबीटी शिक्षक हैं। सोमवार को वह गोहाना के समता चौक के पास एटीएम से रुपये निकलवाने गए तो एक युवक भी उनके साथ एटीएम कक्ष के अंदर आ गया। उसने उन्हें बातों में उलझाकर रुपये निकालते समय उनका पिन कोड देख लिया। इसके बाद धोखे से डेबिट कार्ड बदल दिया। बाद में उनके खाते से 29048 रुपये निकाल लिए। जब उनके मोबाइल पर रुपये निकालने का मैसेज आया तो वह हैरान रह गए। जब उन्होंने कार्ड को ध्यान से देखा तो वह बदला हुआ मिला। संवाद