{"_id":"666734eacb2ade87c10ecb49","slug":"29-buses-sent-on-administrative-duty-passengers-kept-waiting-on-many-routes-sonipat-news-c-197-1-snp1002-119446-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजीं 29 बसें, कई रूटों पर इंतजार करते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजीं 29 बसें, कई रूटों पर इंतजार करते रहे यात्री
Mon, 10 Jun 2024 10:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 10 Jun 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सोनीपत बस अड्डे से प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजी गई 29 बसों के कारण विभिन्न रूटों पर बसों की कमी बनी रही। हालात यह रहे कि सोनीपत बस अड्डे पर दिल्ली, बहादुरगढ़, झज्जर, खानपुर कलां सहित अन्य लोकल रूटों पर यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। 45 डिग्री से अधिक तापमान के बीच यात्रियों को गर्मी से जुझते हुए बसों का इंतजार करने को विवश होना पड़ा
मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सोमवार को महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत प्लाॅट आवंटन पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें बतौर मुख्यातिथि पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाभार्थियों को प्लाट आवंटन पत्र वितरित किए। कार्यक्रम को सफल बनाने और लाभार्थियों को विभिन्न खंडों से लाने व ले जाने के लिए रोडवेज से 33 बसों की मांग की थी। विभाग की तरफ से सोमवार तड़के ही सोनीपत बस अड्डे से 22 और गोहाना बस अड्डे से सात बसों को अलग-अलग खंडों के लिए रवाना कर दिया था। ऐसे में दिनभर विभिन्न रूटों पर यात्रियों को बसों की कमी खली। कुछ रूटों पर लंबे इंतजार के बाद भी बस नहीं मिलने पर यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेने पर मजबूर होना पड़ा।
खरखौदा में नहीं भेजीं बसें
प्लाट आवंटन पत्र वितरित समारोह में लाभार्थियों को विभिन्न खंडों से लाने व ले जाने के लिए रोडवेज बसों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसमें खरखौदा खंड में चार बसें रवाना की जानी थी, लेकिन सोमवार को खरखौदा खंड में बसें रवाना नहीं की गई। सोनीपत बस अड्डे से मुरथल, राई व गन्नौर खंड में और गोहाना सब डिपो से गोहाना व कथूरा खंड में बसों को रवाना किया गया था।
विज्ञापन
वर्जन
मुरथल विश्वविद्यालय में आयोजित प्लाट आवंटन पत्र वितरण समारोह के लिए जिला प्रशासन की तरफ से मांगी गई बसों को तड़के ही विभिन्न खंडों के लिए रवाना कर दिया था। समारोह के समापन के बाद लाभार्थियों को गंतव्य तक छोड़ने के बाद शाम को सभी बसें वापस लौट आई। सभी रूटों पर यात्रियों को बेहतर परिवहन सेवा दी जा सके, इसके लिए कारगर कदम उठाए गए थे।
विरेंद्र सिंह, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत