{"_id":"57586a1b4f1c1b6e409c54cf","slug":"2800-seats-admison-starts-in-womens-collage-sonipat-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"2800 सीटों के लिए महिला विवि में दाखिले शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2800 सीटों के लिए महिला विवि में दाखिले शुरू
sonipat
Updated Thu, 09 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
महिला विवि में दाखिले शुरू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में दाखिलों के लिए ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरे जा रहे हैं।
विभिन्न संकायों की लगभग 2800 सीटों पर दाखिले होने हैं। इनमें पीएचडी, बीए, बीबीए, बीकॉम, बीएएलएलबी, बीबीएएलएलबी, एलएलएम, बीएड, डीएड, एमएड, एमफिल, हॉस्पिटिलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन, बीपीएड, बीएससी (मेडिकल, नॉन मेडिकल और होम साइंस) एमए अंग्रेजी और अर्थशास्त्र (इंटीग्रेटेड पांच वर्षीय), एमए अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, पॉलिटिकल साइंस और इतिहास आदि संकायों के लिए फार्म भरने के लिए विश्वविद्यालय में छात्राओं का हुजूम उमड़ रहा है। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया इंजीनियरिंग विभाग में स्थापित कंप्यूटर सेंटर में चल रही है। जहां बुधवार को कुलपति प्रोफेसर डॉ. आशा कादियान ने जायजा लिया।
प्रो. कादियान ने कंप्यूटर सेंटर जाकर छात्राओं से बात की तथा उन्हें विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों के लिए बैठने की उचित सुविधा के निर्देश दिए। कंप्यूटर सेंटर के को-ऑर्डिनेटर विकास मलिक ने बताया कि कंप्यूटर सेंटर में 15 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा 30 अन्य कंप्यूटर और इंटरनेट सहित लैब की भी व्यवस्था की गई है, जो छात्रा स्वयं अपना फॉर्म भरना चाहती है उनके लिए भी कंप्यूटर की व्यवस्था है। एक निजी कंपनी द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया को सुचारु रखने के लिए गोविंद शर्मा और सुनील कुमार कंप्यूटर सेंटर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।