फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   28 arrested for betting near police post

चौकी के पास हो रहा था सट्टा, सीआईए ने 28 सट्टेबाज दबोचे

Fri, 21 Feb 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
28 arrested for betting near police post
सिविल लाइन थाने में बैठे सट्टेबाज - फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर में सट्टे का धंधा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिस पर एसपी के बदलते ही कड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। यहां पिछले काफी समय से चौकी से चंद दूर ही बड़े स्तर पर सट्टा हो रहा था और उसकी सूचना कई बार पुलिस को दी गई। लेकिन उसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो एसपी के बदलते ही उनको इस बारे में सूचना दी गई। जिससे एसपी ने सीआईए-2 से वहां छापा लगवा दिया और एक ही जगह से 28 सट्टेबाज दबोच लिए गए। उनके पास से 31 हजार 660 रुपये भी बरामद किए गए हैं। पुलिस कई गाड़ियों में भरकर उन सट्टेबाजों को सिविल लाइन थाना लेकर पहुंची और उन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शहर में सारंग रोड ओवरब्रिज के नीचे एक महीने पहले दुकान में फिल्मी स्टाइल में सट्टा खेला जाता था। जिसका पता चलने पर डीएसपी ने सीआईए से छापा लगवाया था और वहां से आठ लोगों को पकड़ा था। उसी समय गीता भवन चौकी से कुछ दूरी पर सिटी मॉल के पास दुकान में सट्टा खेले जाने के बारे में सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया गया था। उसके बावजूद पुलिस ने वहां दबिश देने की जरूरत नहीं समझी और वहां लगातार सट्टा चलता रहा। अब नए एसपी जशनदीप रंधावा के जिम्मेदारी संभालते ही उनको बड़े स्तर पर चल रहे सट्टे के धंधे की सूचना दी गई। जिस पर एसपी ने सीआईए-2 के इंचार्ज विवेक मलिक को कार्रवाई के आदेश दिए। सीआईए की टीम ने पहले वहां जाकर पूरी स्थिति को देखा और उसके बाद वीरवार को पूरी टीम के साथ कार्रवाई के लिए वहां छापा मार दिया गया। वहां से सीआईए-2 की टीम ने 28 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है, जिनको बिल्डिंग से उतारा गया तो वहां आरोपियों की लंबी लाइन देखकर भीड़ जमा हो गई। वहां से उनको कई गाड़ियों में सिविल लाइन थाने में लाया गया और उन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

--
इनको सट्टा खेलते हुए पकड़ा गया
पुलिस ने सट्टा खेलते हुए अशोक, मोहित, रवि, राजकुमार, संदीप, राजू, जसविंद्र, मुकुल, जगजीत, गौरव, सागर शर्मा, गोलू उर्फ रोहित, गौरव नागर, सुशील, रामबीर, पवन, कृष्ण, रविंद्र, अनिल, विकास, लियाकत, राजीव, नौशाद, कमलेश, दिनेश पुत्र जगदीश, संजय, दिनेश पुत्र जयपाल, सुनील को पकड़ा है। यह सभी सोनीपत व पानीपत के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed