फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   2,63,025 families will be affected by the increased price of mustard oil

Sonipat News: 2,63,025 परिवारों पर सरसों तेल के बढ़े दाम की पड़ेगी मार

Wed, 02 Jul 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 02 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
2,63,025 families will be affected by the increased price of mustard oil
फोटो 34- सोनीपत के मॉडल टाउन ​स्थित सरकारी राशन डिपो पर राशन लेने के लिए लगी लोगों की लाइन। संव
सोनीपत। प्रदेश में बढ़ती महंगाई के बीच सरकार ने बीपीएल परिवारों को मंगलवार को एक और झटका देने का काम किया है। जिले ही नहीं, बल्कि प्रदेशभर के बीपीएल परिवारों से जुलाई से राशन डिपो पर मिलने वाले सरसों के तेल की बोतल के ढाई गुना ताम वसूले जाएंगे।
विज्ञापन

सरकार की ओर से उपभोक्ता को मात्र 40 रुपये में दो लीटर सरसों के तेल की बोतल मुहैया करवाई जा रही थी। अब उपभोक्ताओं से इस बोतल के दाम 100 रुपये लिए जाएंगे।
विज्ञापन

471 डिपोधारकों से 263025 कार्डधारकों को मिल रहा राशन : जिले में कुल 471 डिपोधारक हैं। इन डिपोधारकों पर कुल 263025 कार्डधारक परिवार सरकार की ओर से कम दर पर मिलने वाला राशन प्राप्त कर रहे हैं। कुल 263025 कार्डधारकों पर 985801 पात्र लोगाें के लिए राशन वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें सोनीपत में 146 राशन डिपो पर 85100 कार्डधारक, गन्नौर में 89 राशन डिपो पर 45236, गोहाना में 57 राशन डिपो पर 33136, कथूरा में 26 राशन डिपो पर 12785, खरखौदा में 59 डिपो पर 29038, मुंडलाना में 39 डिपो पर 20921, राई में 55 डिपो पर 36809 कार्डधारकों काे राशन मिलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed