फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   250 tonnes of wheat seeds reached the government procurement center, the shortage will go away

सरकारी खरीद केंद्र पर पहुंचा 250 टन गेहूं का बीज, किल्लत होगी दूर

Tue, 09 Nov 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
250 tonnes of wheat seeds reached the government procurement center, the shortage will go away
बीज की किल्लत का सामना कर रहे किसानों के लिए राहत की खबर है। सोमवार को सोनीपत बीज मार्केट स्थित सरकारी खरीद केंद्र पर 250 टन गेहूं का बीज पहुंच गया है। जिसके बाद किसानों को अब बीज की किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी। वहीं दूसरी तरफ खरीद केंद्र पर बरसीम, गाजर आदि का बीज भी उपलब्ध है। बरसीम के लिए किसानों को पशु चिकित्सक से परमिट बनवाना पड़ेगा।
विज्ञापन

रबी सीजन में बेहतर उत्पादन के लिए कृषि विभाग किसानों को उपचारित बीजों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित कर रहा है। जिसके सोनीपत स्थित सरकारी खरीद केंद्र पर से किसानों को आधार कार्ड के आधार पर एक हजार रुपये की सब्सिडी पर गेहूं का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को गेहूं की किस्म 2967 का बीज नहीं मिल पा रहा था। वहीं गेहूं की कई अन्य किस्मों के बीज की भी किल्लत बनी हुई थी। परंतु अब गेहूं के बीज की किल्लत दूर हो गई है। सरकारी खरीद केंद्र पर विभिन्न किस्मों का करीब 2 हजार टन बीज का स्टॉक है। सोमवार को भी गेहूं की किस्म 2967, 3086 आदि किस्मों का बीज पहुंचा है।
विज्ञापन

किसानों को उपचारित बीज का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सरकारी खरीद केंद्र पर विभिन्न किस्मों के बीजों का पर्याप्त स्टॉक है। सोमवार को भी बीज मंगवाया गया है। वहीं किसानों को खाद की किल्लत न झेलनी पड़े, इसके लिए भी कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। डीएपी खाद के करीब 30 हजार बैग अगले दो से तीन दिनों में सोनीपत में पहुंच जाएंगे। किसानों का आह्वान किया गया है कि आवश्यकता से अधिक खाद का स्टॉक न करे। समय पर सभी किसानों के लिए खाद उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अनिल सहरावत, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed