फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   25 thousand rupees blown from the account of the soldier in the name of LIC refund

एलआईसी रिफंड के नाम पर फौजी के खाते से उड़ाए 25 हजार रुपये

Tue, 05 Jul 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
25 thousand rupees blown from the account of the soldier in the name of LIC refund
सेक्टर-15 निवासी फौजी को एलआईसी रिफंड का झांसा देकर साइबर ठगों ने उसके खाते से 25 हजार रुपये उड़ा लिए। ठगों ने फौजी के खाते से पैसे एक्सिस बैंक में स्थानांतरित किए हैं। फौजी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी और साइबर ठगों की लोकेशन भी उपलब्ध करवाई है। इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। पुलिस ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-15 निवासी मनोज कुमार ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि वह सेना में तैनात हैं। उनकी पोस्टिंग गुरुग्राम में चल रही है। वह एक महीने का अवकाश लेकर घर आया था। 26 जून को उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि आपकी एलआईसी का 25 हजार रुपये रिफंड होना है। यह धनराशि आपको पेटीएम के माध्यम से भेज रहे हैं। उसने पेटीएम पर पिन नहीं लगाने को कहा। इसके साथ ही मनोज कुमार के खाते से 25 हजार रुपये कट गए। मनोज कुमार ने बताया कि उसने तुरंत साइबर क्राइम के टोल फ्री नंबर 1930 पर सूचना दी। साथ ही ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई। उन्होंने रुपये स्थानांतरित होने वाले एक्सिस बैंक के खाते की जानकारी भी पुलिस को दी। साथ ही ठगी करने वाले की राजस्थान के भरतपुर की लोकेशन भी पुलिस को उपलब्ध करवाई। मनोज का आरोप है इतनी जानकारी उपलब्ध करवाने के बावजूद पुलिस सहयोग नहीं कर रही। अब सेक्टर-27 थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed