फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   25 students of class 3rd, teacher and three laborers injured after the roof of the scholl room collapased

स्कूल में कमरे की छत गिरने से तीसरी कक्षा के 25 विद्यार्थी, शिक्षिका व 3 मजदूर चोटिल

Fri, 24 Sep 2021 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
25 students of class 3rd, teacher and three laborers injured after the roof of the scholl room collapased
अस्पताल में रोते छत के नीचे दबकर घायल विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Sonipat
गन्नौर। शहर के बाय रोड स्थित जीवानंद मॉडर्न पब्लिक स्कूल में वीरवार को तीसरी कक्षा के कमरे की छत गिरने से 25 विद्यार्थियों सहित 29 लोग घायल हो गए। इनमें तीन मजदूर व एक शिक्षिका भी शामिल है। हादसा तब हुआ जब कमरे की कच्ची छत पर मिट्टी डाली जा रही थी। हादसे के बाद भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

चीख-पुकार के बीच आनन-फानन घायल बच्चों को निकालकर अस्पताल में पहुंचाया गया। जिनमें से सात को निजी अस्पताल में उपचार दिलाया गया। 18 विद्यार्थियों, शिक्षिका व मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई थी। पुलिस ने अभिभावक के बयान पर स्कूल संचालक व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूचना के बाद एसडीएम, सीएमओ के साथ शिक्षा व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बाय रोड स्थित जीवानंद मॉडर्न पब्लिक स्कूल के कमरों की कच्ची छत बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गई थी। वीरवार को स्कूल संचालक दिनेश कौशिक ने तीसरी कक्षा के कमरे की छत को ठीक करवाने के लिए ठेकेदार के तीन मजदूर लगा रखे थे। स्कूल संचालक के अनुसार तीसरी कक्षा में 33 विद्यार्थी आए हुए थे। उन्हें मरम्मत कार्य के चलते स्कूल के मैदान में बैठाकर उनकी परीक्षा ली गई थी। जब स्कूल की छुट्टी की घंटी बजी तो बच्चे व शिक्षिका कक्षा के अंदर रखे अपने बैग व लंच बॉक्स उठाने के लिए चले गए। इसी दौरान छत पर तीन मजदूर भी काम कर रहे थे। तभी कमरे की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। छत पर लगी गार्डर-सिल्ली विद्यार्थियों व शिक्षिका पर गिर पड़ी और वह घायल हो गए। इसी दौरान मजदूर भी छत से गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद 18 विद्यार्थियों, शिक्षिका व मजदूरों को उपचार के लिए गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जबकि सात विद्यार्थियों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए 18 विद्यार्थियों, शिक्षिका व मजदूरों को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। इनमें से तीन बच्चों को एक्स-रे के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा गया था। परिजनों ने उनके एक्स-रे भी गन्नौर में करा लिए। मामले की सूचना के बाद एसडीएम सुरेंद्र दून, सीएमओ डॉ. जयकिशोर, बीईओ कर्मबीर व बड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने भी स्कूल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले में अभिभावक गांव लाला गढ़ी निवासी राजेश कुमार के बयान पर स्कूल संचालक व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में भादसं की धारा 288 व 337 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
हादसे में यह हुए घायल
छात्रा विधि निवासी पटेल नगर, सोनाक्षी निवासी बाय, लक्ष्मी निवासी लाला गढ़ी, योगेश निवासी बाय, भावना निवासी बाय, अंश निवासी दातौली, चिराग निवासी दातौली, नसिमा निवासी बिलंदपुर, तनीषा निवासी बाय, सलोनी निवासी बाय, रूद्र निवासी रामनगर, साक्षी निवासी रामनगर, संध्या निवासी हरिनगर, दीपांशु निवासी गढ़ी केसरी, रोहित निवासी निकट आईटीआई गन्नौर, अरमान निवासी बडोत, जम्मू निवासी बाय, जय निवासी बाय, अंशु निवासी खेड़ी, निहाल निवासी दातौली, सूरज निवासी लालागढ़ी, निशु निवासी बाय, प्रिंस निवासी बाय, दिव्या निवासी बाय, समृद्धि निवासी गन्नौर के साथ ही गन्नौर निवासी शिक्षिका सोनम व तीन मजदूर शामिल हैं। इनमें अंशु, लक्ष्मी, सूरज, भावना, दिव्या, सलोनी को ज्यादा चोट लगी है। हालांकि उपचार के बाद उन्हें भी घर भेज दिया गया है।

वर्जन
अभिभावक के बयान पर स्कूल संचालक व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, बड़ी
वर्जन -
स्कूल की छत गिरने से 25 विद्यार्थी घायल हुए थे। जिनमें से 18 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई थी। सात अन्य को देर शाम निजी अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। सभी बच्चे व अन्य घायल घर जा चुके हैं। मामले में गहनता से जांच कराई जाएगी। स्कूल संचालक के बयानों की भी जांच कराकर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेंद्र दून, एसडीएम गन्नौर

स्कूल में हुए हादसे में घायल हुए विद्याथियों को उपचार देते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद

स्कूल में हुए हादसे में घायल हुए विद्याथियों को उपचार देते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed