फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   25 lakh rupees in the name of getting a young man a job in America

युवक को अमेरिका में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 25 लाख रुपये

Sat, 15 Aug 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
25 lakh rupees in the name of getting a young man a job in America
गोहाना । गांव बीधल के युवक को अमेरिका भेजने और वहां नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। युवक को अमेरिका के कैलीफोर्निया भेजा गया, जहां पुलिस ने पकड़ लिया। करीब एक साल तक अमेरिका के शिविर (जेल) में रहने के बाद उसे छोड़ा गया तो वापस लौटकर पुलिस को शिकायत दी है। सदर थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बीधल निवासी अमित कुमार ने सदर थाना गोहाना पुलिस को बताया कि करनाल के गांव केमला का निवासी राहुल उसका जानकार है। उसने उसे झांसे में लेकर कहा था कि उसे अमेरिका भिजवाकर अच्छी नौकरी दिलवा सकता है। करीब डेढ़ साल पहले राहुल ने उसकी मुलाकात पानीपत के गांव अहर निवासी प्रवीन से करवाई थी। अमित कुमार से अलग-अलग समय में करीब 25 लाख रुपये ऐंठ लिए और उसे अप्रैल 2019 में अमेरिका के लिए भेज दिया गया। अमित कुमार अमेरिका ले जाने की बजाए पहले दूसरे देशों में ले जाया गया। युवक जब अमेरिका के कैलोफोर्निया पहुंचा तो उसे पुलिस ने पकड़ लिया। कोई कागजात नहीं होने के चलते उन्हें अमेरिका के शिविरों में हिरासत में रखा गया। कोरोना संकट में युवक को वापस भारत भेजा गया है। वापस आने के बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को है। पुलिस ने राहुल व प्रवीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--
गांव बीधल के अमित कुमार की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ठोस कार्रवाई की जाएगी।
-वेदपाल, जांच अधिकारी, सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed