फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   24 students of MSc Chemistry made place in the merit list of the university.

Sonipat News: एमएससी रसायन विज्ञान की 24 छात्राओं ने विवि की मेरिट सूची में बनाया स्थान

Wed, 10 Jul 2024 05:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 10 Jul 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
24 students of MSc Chemistry made place in the merit list of the university.
सोनीपत। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की तरफ से घोषित किए गए एमएससी रसायन विज्ञान के सेमेस्टर एक और तीन के परीक्षा परिणामों में जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। कॉलेज की 24 छात्राओं ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में नाम दर्ज कराया है। अनुष्का सेमेस्टर तीन में 89.82 फीसदी अंकों के साथ विश्वविद्यालय की टॉपर बनीं। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने अनुष्का सहित सभी छात्राओं को बधाई दी है।
विज्ञापन


प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने बताया कि एमएससी रसायन विज्ञान के सेमेस्टर एक में 12 छात्राओं ने विवि की मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाया है। इनमें सोनिका गोयल ने 81.40 फीसदी अंक लेकर विवि स्तर पर दूसरा स्थान, काजल ने 78.60 फीसदी अंक लेते हुए 10वां, निधि व दिशा ने 77.80 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से 14वां, काजल ने 77 फीसदी अंक लेकर 18वां, तन्नू ने 76.80 फीसदी के साथ 19वां, पूजा ने 74.60 फीसदी अंक लेकर 29वां, नेहा ने 74.2 फीसदी लेकर 31वां, ममता ने 73 फीसदी के साथ 37वां, तन्नू ने 72.60 फीसदी अंक लेकर 39वां व शालू ने 72.00 फीसदी अंक लेकर 42वां और सपना ने 71.60 फीसदी अंक लेकर 44वां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


एमएससी रसायन विज्ञान के सेमेस्टर तीन में अनुष्का ने विवि स्तर पर 89.82 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुष्का सहित सेमेस्टर तीन में काॅलेज की 12 छात्राएं विवि की मेरिट सूची में शामिल रहीं। इनमें सपना ने 86.18 फीसदी अंक लेकर तीसरा, हिमानी 84.36 फीसदी अंक लेकर पांचवां, मानसी व पारूल ने संयुक्त रूप से 83.45 फीसदी अंक प्राप्त कर छठा, तन्नू ने 82.18 फीसदी के साथ 10वां, तमन्ना ने 79.64 फीसदी अंक लेकर 23वां, रौनक ने 77.64 फीसदी अंक लेकर 31वां, अर्चना ने 75.82 फीसदी अंक लेकर 40वां, हिमांशी ने 74.55 फीसदी के साथ 45वां, अंकिता ने 74.18 फीसदी अंक लेकर 47वां व पूजा ने 73.64 फीसदी अंकों के साथ 49वां स्थान हासिल किया। रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष बीएस सैनी सहित प्राध्यापिकाओं डाॅ. दीपिका, शिक्षा, डाॅ. नवीन कुमारी, सुमन वर्मा, करिश्मा हुड्डा ने भी मेरिट सूची में शामिल छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed