फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   24-hour electricity supply till Bhaiyadooj, 600 employees will rectify the faults.

Sonipat News: भैयादूज तक 24 घंटे मिलेगी बिजली, 600 कर्मचारी फॉल्ट दूर करेंगे

Sun, 19 Oct 2025 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 19 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
24-hour electricity supply till Bhaiyadooj, 600 employees will rectify the faults.
सोनीपत। धनतेरस के साथ छह दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है। धनतेरस से लेकर भैया दूज तक शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए विभाग ने ट्रांसफार्मर समेत बिजली से संबंधित सभी उपकरणों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया है। त्योहार को देखते हुए 23 अक्तूबर तक निर्बाध बिजली आपूर्ति का शेड्यूल तैयार किया गया है। इसको लेकर बिजली निगम की ओर से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन

बिजली निगम ने निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए लाइन व ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कराई है। भैयादूज पर्व तक जिले में शहर ही नहीं बल्कि गांव में भी 24 घंटे बिजली मिलेगी। बिजली निगम ने किसी भी तरह के फॉल्ट को तत्काल दूर करने के लिए 600 से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। साथ ही 23 अक्तूबर तक शिकायत केंद्र पर 24 घंटे कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए कर्मचारियों की तीन-तीन शिफ्टों में ड्यूटी तय कर दी गई है ताकि किसी भी स्थान पर फॉल्ट आने पर तुरंत दुरुस्त किया जा सके। निगम का दावा है कि दीपावली के दौरान बिजली आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉल्ट ठीक करने के लिए तैनात रहेंगे कर्मी

दिवाली के दिन लोग अपने घर प्रतिष्ठानों पूरी तरह से रोशन रखते हैं। बिजली आपूर्ति सुचारु रखने को कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और 50 मोबाइल ट्रांसफार्मर तैयार रखे हैं। 23 अक्तूबर तक नई लाइन, नए ट्रांसफार्मर रखने या नई परियोजनाओं पर कार्य न करने को कहा गया है। जिससे जिलावासियों को निर्बाध आपूर्ति मिलती रहे।


दिवाली पर्व पर 23 अक्तूबर तक तक निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति देने की तैयारी है। 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है। किसी भी ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आने या लाइन में फॉल्ट आने पर उसे तुरंत ठीक करने की व्यवस्था की गई है। -गीतूराम तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed