{"_id":"65397201c5664429e50ae158","slug":"2200-rupees-were-looted-after-beating-the-driver-conductor-and-the-passenger-and-broke-the-glass-of-the-private-bus-sonipat-news-c-197-1-snp1002-8357-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चालक-परिचालक व सवारी को पीटकर 22 सौ रुपये लूटे, निजी बस के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चालक-परिचालक व सवारी को पीटकर 22 सौ रुपये लूटे, निजी बस के शीशे तोड़े
Thu, 26 Oct 2023 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) पेरिफेरल-वे पर टोल प्लाजा के पास सवारियां बैठाने की रंजिश में निजी बस को रोककर चालक-परिचालक व सवारी को पीटकर 22 सौ रुपये लूट लिए गए। इस दौरान दूसरी निजी बस व दो कारों में सवार होकर आए हमलावरों ने पहले बस को रोका और फिर हमला कर दिया। इतना ही नहीं बस के शीशे भी तोड़ डाले। बाद में मौके पर हाईवे पेट्रोलिंग की गाड़ी आने पर हमलावर भाग गए। पुलिस ने मारपीट, लूट और नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के गांव ललियाना निवासी साजिद ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह गांव के ही शाहनवाज की निजी बस पर चालक हैं। वह बस को दिल्ली के टीकरी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश के हरदोई के बीच चलाते हैं। वह मंगलवार रात करीब आठ बजे टीकरी बॉर्डर से हरदोई के लिए सवारियां लेकर चले थे। बस रात को करीब साढ़े नौ बजे केजीपी टोल प्लाजा से आगे कुंडली थाना की सीमा में पहुंची तभी दूसरी निजी बस का चालक यूपी के जिला मेरठ के गांव राघना निवासी अगाज आया और अपनी बस को उनकी बस के आगे लगाकर रास्ता रोक लिया। इस दौरान उनके साथ दो कारें भी आकर रुकीं। उनमें से अगाज के गांव बड्डा निवासी देवा, स्थाना निवासी ललित त्यागी व जाहिद, सरुरपुर निवासी इमरान, नोएडा निवासी पंकज, गांव अजराडा निवासी इमरान तथा 10-15 युवक उतरे। उन्होंने लाठी-डंडे से बस के शीशे तोड़ दिए और उनके व परिचालक यूपी के जिला हापुड़ के गांव अठसेनी निवासी शाह आलम व सवारी यूपी के शाहजहांपुर के गांव सेरा मऊ निवासी टिेंकू से मारपीट की। टिंकू से 22 सौ रुपये लूट लिए। परिचालक शाह आलम दूसरी तरफ भाग गए। हाईवे पेट्रोलिंग की गाड़ी मौके पर पहुंचने पर आरोपी भाग गए। कुंडली थाना प्रभारी ऋषिकांत ने बताया कि बस चालक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
सवारियां बैठाने को लेकर की वारदात
साजिद का आरोप है कि अगाज उनसे बस में सवारियां बैठाने को लेकर रंजिश रखता है। इसके चलते उसने अपने साथियों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया है।