फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   22 sanitation workers set out on foot for Delhi, detained at Kundli border

Sonipat News: दिल्ली के लिए पैदल निकले 22 सफाई कर्मचारी, कुंडली बॉर्डर पर हिरासत में लिया

Mon, 02 Jun 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 02 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
22 sanitation workers set out on foot for Delhi, detained at Kundli border
फोटो 05: सोनीपत के बहालगढ़ से जीटी रोड होते हुए नई दिल्ली की तरफ पैदल निकलते ठेका सफाई कर्मचारी
सोनीपत। सामाजिक और आर्थिक न्याय की मांग को लेकर 22 सफाई कर्मचारी रविवार को जीटी रोड स्थित बहालगढ़ चौक से नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले के आवास के लिए निकले, मगर उनको कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया। सफाई कर्मियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर नरेला पुलिस थाने ले गई।
विज्ञापन

ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के प्रधान मुकेश टांक, उप प्रधान रविंद्र, सचिव सावन कुमार ने बताया कि सामाजिक और आर्थिक न्याय की मांग को लेकर वह रविवार सुबह बहालगढ़ चौक से पैदल ही दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले के आवास तक पैदल जाना चाहते थे। इसकी जानकारी दो दिन पहले ही लघु सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त डॉ. मनाेज कुमार को मांगपत्र के साथ दे दी गई थी।
विज्ञापन

उनकी मांग है कि संविदा कर्मियों को 240 हाजिरी होने पर पक्का किया जाए। समान काम समान वेतन दिया जाए। ठेका प्रथा समाप्त की जाए। संविदा कर्मियों के बच्चाें को मुफ्त शिक्षा का प्रावधान किया जाए। न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये किया जाए। इन्हीं मांगों को लेकर वह पैदल रवाना हुए थे, मगर कुंडली बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संविदा सफाई कर्मियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री के आवास पर जाने की बात कही, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे जाने नहीं दिया। संविदा कर्मियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो दिल्ली पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और नरेला थाने लेकर गई। इस दौरान मुकेश कुमार, प्रवीन, सुनील समेत अन्य संविदा कर्मी भी मौजूद रहे।

फोटो 05: सोनीपत के बहालगढ़ से जीटी रोड होते हुए नई दिल्ली की तरफ पैदल निकलते ठेका सफाई कर्मचारी

फोटो 05: सोनीपत के बहालगढ़ से जीटी रोड होते हुए नई दिल्ली की तरफ पैदल निकलते ठेका सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed