फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पोस्टर प्रतियोगिता में निधि ने बाजी मारी तो प्रश्रोतरी में नरेंद्र की टीम विजेता

पोस्टर प्रतियोगिता में निधि ने बाजी मारी तो प्रश्रोतरी में नरेंद्र की टीम विजेता

Fri, 01 Mar 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
पोस्टर प्रतियोगिता में निधि ने बाजी मारी तो प्रश्रोतरी में नरेंद्र की टीम विजेता
पोस्टर प्रतियोगिता में निधि प्रश्नोत्तरी में नरेंद्र की टीम विजेता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में वीरवार को विज्ञान दिवस मनाया गया। जहां 100 विद्यार्थियों ने विज्ञान पर आधारित पोस्टर प्रदर्शित किए। पोस्टरों के माध्यम से विद्यार्थियों ने बताया कि विज्ञान का मानव जीवन में अहम योगदान है। इसके साथ ही विज्ञान दिवस पर हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 40 टीमों ने भाग लिया। पोस्टर व प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कुलपति प्रो. राजेंद्र अनायत ने कहा कि विज्ञान के बिना मानव जीवन की कल्पना करना असंभव है। विज्ञान का मानव जीवन में अहम योगदान है। विज्ञान ने मानव के जीवन को सरल व सुगम बना दिया है। लेकिन हमें विज्ञान में शोध करते समय मानव कल्याण की भावना को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। हमें यह प्रयास करना चाहिए कि विज्ञान से पर्यावरण को किसी प्रकार की हानि नहीं हो। प्रो. सतीश खासा ने कहा कि विज्ञान में हो रहे शोध कार्य मानव के लिए कल्याणकारी साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले मानव को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में कई-कई दिन लग जाते थे, लेकिन विज्ञान के कारण ही यह दूरी कुछ ही घंटों में सिमट कर रह गई है। वहां पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान पर आधारित चीजों को पोस्टर में प्रदर्शित किया। पोस्टर प्रतियोगिता में निधि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अवनिता ने द्वितीय व कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निष्ठा ने चतुर्थ, दक्षिता ने पांचवा, कीर्ति ने छठा, आकांक्षा ने सातवां, श्वेता ने आठवां स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नरेंद्र, सोनू, अमित कुमार व गौरव की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रिंकु व स्वीटी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रो. प्रतीभा चौधरी, प्रो. सतीश खासा, प्र्रो. बीपी मलिक, प्रो. संजीव माकिन, प्रो. रजनी शुक्ला, प्रो. पवन राणा, डा. प्रदीप सिंह, डा. विनोद, डा. रविंद्र, डा. अशोक, डा. राजेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed