{"_id":"5c252517bdec2257216b8aef","slug":"21545938199-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल टेबल टेनिस के जूनियर में दिल्ली तो यूथ ब्वायज में पीएसपीबी बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल टेबल टेनिस के जूनियर में दिल्ली तो यूथ ब्वायज में पीएसपीबी बना चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल टेबल टेनिस के जूनियर में दिल्ली तो यूथ ब्वायज में पीएसपीबी बना चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। खेवड़ा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में चल रही नेशनल जूनियर व यूथ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में वीरवार को कई फाइनल खेले गए। जहां जूनियर ब्वायज में दिल्ली चैंपियन बना तो यूथ ब्वायज में पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) ने खिताबी जीत दर्ज की। इनके अलावा यूथ गर्ल्स का फाइनल भी खेला गया, जिसमें पश्चिम बंगाल ने खिताब जीता।
दिल्ली ने जूनियर ब्वायज ने रोमांचक फाइनल में गुजरात को 3-2 से हरा दिया। जूनियर गर्ल्स में महाराष्ट्र ए ने उत्तर प्रदेश को 3-1 से हरा दिया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के मैचों में कई बार रोमांच आया, लेकिन उनसे पार पाकर गुजरात व महाराष्ट्र चैंपियन की टीम चैंपियन बन गई। वहीं टीम इवेंट के यूथ ब्वायज व यूथ गर्ल्स के फाइनल भी वीरवार को खेले गए। जिनमें ब्वायज में पीएसपीबी ने पश्चिम बंगाल को 3-1 से हराकर जीत दर्ज की। गर्ल्स के फाइनल में पश्चिम बंगाल ने तेलंगाना को 3-0 से एकतरफा हराकर जीत दर्ज की। हालांकि इन सभी टीमों को अपने-अपने सेमीफाइनल में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी और वह रोमांचक मैच खेलकर फाइनल में पहुंची।