{"_id":"596bb3954f1c1b4c768b45cb","slug":"21500230549-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी की रकम नहीं मिली तो गेस्ट टीचर ने कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेटी की रकम नहीं मिली तो गेस्ट टीचर ने कर ली आत्महत्या
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमेटी की रकम नहीं मिली तो गेस्ट टीचर ने कर ली आत्महत्या
कमेटी डालने वाले पिता-पुत्र पर आत्महत्या के लिए विवश करने का केस
परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक को पैसे मांगने पर देते थे लड़की छेड़खानी के मामले में फंसाने की धमकी
सोनीपत में पहले भी कमेटी के फेर में फंसकर एक परिवार के तीन सदस्य कर चुके हैं आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
कमेटी (चिटफंड) के मामले ने शहर में एक और युवक की जिंदगी लील है। कमेटी के पैसे नहीं मिलने से आहत प्रगति नगर निवासी गेस्ट टीचर ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने युवक के पिता के बयान पर प्रगति नगर के ही पिता-पुत्र पर आत्महत्या के लिए विवश करने का केस किया है। इससे पहले भी कमेटी के फेर में फंसकर शहर के सेक्टर-23 में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व बेटी के साथ आत्महत्या कर ली थी।
प्रगति नगर निवासी संदीप कुमार पबनेरा के सरकारी स्कूल में गेस्ट टीचर था। उसने प्रगति नगर में रह रहे नरेंद्र के पास कमेटी डाल रखी थी। जिसके छह लाख रुपये उसे नरेंद्र से लेने थे। संदीप के पिता महाबीर ने बताया कि नरेंद्र उसके बेटे के कमेटी के पैसे नहीं दे रहा था। जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। नरेंद्र व उसका बेटा सुमित पैसे देने के बजाय उसके बेटे को धमकी देते थे। जिससे आहत होकर संदीप ने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महाबीर के बयान पर नरेंद्र व सुमित के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराया।
लड़की छेड़ने के मामले में फंसाने की देते थे धमकी
संदीप के परिजनों ने आरोप लगाया कि जब भी संदीप अपने पैसे की मांग करता था तो पिता-पुत्र उसके बेटे को लड़की छेड़ने के मामले में फंसाने की धमकी देते थे। वह उसे कहते थे कि राशि को भूल जाए। अगर पैसे की मांग करेगा तो उसे फंसा दिया जाएगा। जिससे उसका बेटा काफी परेशान रहने लगा था। उसके कड़ी मेहनत से पैसे जोड़कर कमेटी डाली थी।
विज्ञापन
तीन ने कर ली थी आत्महत्या
शहर के सेक्टर-23 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अक्टूबर, 2014 में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या कर ली थी। जिसमें दंपति व उनकी बेटी शामिल थे। तीनों ने घर में फंदा लगा दिया था।
गेस्ट टीचर ने जहर खाकर आत्महत्या की है। उसके परिजनों ने पिता-पुत्र पर उसके कमेटी के पैसे हड़पने व पैसे मांगने पर लड़की छेड़ने के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
रवींद्र कुमार, प्रभारी कोर्ट कॉम्पलेक्स चौकी।