{"_id":"61fc2f574287b65dc36cc399","slug":"215-corona-infected-including-three-year-old-girl-were-found-273-patients-were-cured-sonipat-news-rtk637417839","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल की बच्ची समेत कोरोना के 215 संक्रमित मिले, 273 मरीज ठीक हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल की बच्ची समेत कोरोना के 215 संक्रमित मिले, 273 मरीज ठीक हुए
विज्ञापन
सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित में एसएसएफ की तरफ से आयोजित कैंप में युवक को वैक्सीन लगाती नर्स। संवाद
- फोटो : Sonipat
कोरोना के नए संक्रमित मिलने के साथ मरीज काफी संख्या में ठीक हो रहे हैं। वीरवार को तीन साल की बच्ची समेत 215 संक्रमित मिले हैं। वहीं 273 मरीजों के ठीक होने के बाद सक्रिय केसों की संख्या घटकर एक हजार से कम हो गई है। अब महज 948 संक्रमित रह गए हैं। आरटीपीसीआर की संक्रमण दर बढ़कर 22.93 फीसदी है। संक्रमितों की संख्या कम होने के बाद लोग लापरवाही बरतने लगे हैं। भीड़ वाले क्षेत्रों में मास्क नहीं लगाने व कोरोना के नियमों का पालन नहीं किए जाने से संक्रमण बढ़ने का का खतरा बना हुआ।
सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि गांव खेवड़ा में 6 व 3 साल की दो बहनें व मोहाना में 12 व 8 साल की दो बहनें, सेक्टर-15 में 54 वर्षीय महिला व उसका 24 वर्षीय बेटा, पार्श्वनाथ सिटी में 49 वर्षीय दंपती व उनका 24 वर्षीय बेटा संक्रमित मिले हैं। अशोका यूनिवर्सिटी में 18, मारियो लि. मुरथल में चार लोग, भैंसवाल कलां में तीन, मुंडलाना मे पांच, गोहाना में आठ, सोनीपत में एक ही परिवार के तीन सदस्य, राई थाने में 35 वर्षीय पुलिसकर्मी, मुरथल में पांच, नांगल कलां में तीन, व कुंडली में चार लोग संक्रमित मिले हैं।
आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 22.93 रही
स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को जिलेभर में 1150 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें 874 आरटीपीसीआर और 276 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट वीरवार को ही प्राप्त हो गई। इसमें से पांच लोग संक्रमित मिले हैं। इस टेस्ट की संक्रमण दर 1.81 फीसदी रही। दूसरी ओर आरटीपीसीआर की पहले ली गई 916 रिपोर्ट वीरवार को प्राप्त की गई। इसमें से 210 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस टेस्ट की संक्रमण दर एक दिन पहले 22.93 फीसदी रही। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है।
विज्ञापन
सक्रिय केस की संख्या घटकर हजार से नीचे पहुंची
कोरोना से 273 मरीजों के ठीक होने के बाद सक्रिय केसों की संख्या घटकर 948 रह गई है। लगातार मिल रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है।