फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   21113 candidates appeared for HTET in two days, 4887 skipped the exam21113 candidates appeared for HTET in two days, 4887 skipped the exam

Sonipat News: दो दिन में 21113 अभ्यर्थियों ने दिया एचटेट, 4887 ने छोड़ी परीक्षा

Fri, 01 Aug 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 01 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
21113 candidates appeared for HTET in two days, 4887 skipped the exam21113 candidates appeared for HTET in two days, 4887 skipped the exam
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की ओर से ली गई दो दिवसीय हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) वीरवार को संपन्न हो गई। जिले में दो दिन में 26 हजार में से 21113 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 4887 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

वीरवार को 42 केंद्रों पर दो सत्र में टीजीटी व पीआरटी के 18809 में से 15284 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 3525 अनुपस्थित रहे। एचटेट को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा की बोर्ड मुख्यालय से लाइव मॉनिटरिंग की गई।
विज्ञापन

परीक्षा को नकल रहित व सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए बोर्ड ने इस बार ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफ्टवेयर का इस्तेमाल किया। सोनीपत में दूसरे दिन सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। लेवल-दो व एक की परीक्षा में कई चरणों की जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले ही प्रवेश देने शुरू किया गया था। बायोमीट्रिक के माध्यम से अभ्यर्थियों की हाजिरी लगाई गई। सभी की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। महिला अभ्यर्थियों से चूड़ियां, कड़े, अंगूठी, टॉप्स, बाली व गले-हाथ पर बंधे धागों को गेट पर ही उतारने के निर्देश दिए गए।
नकल रहित परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर धारा 163 लागू की गई थी। ऐसे में परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहीं। पहले दिन 7191 अभ्यर्थियों में से 5829 ने परीक्षा दी थी। 1362 अनुपस्थित रहे थे।
किस लेवल में कितने अभ्यर्थी परीक्षा में हुए शामिल
सुबह टीजीटी के लेवल-2 की परीक्षा में 42 केंद्रों पर 12504 में से 10269 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 2235 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शाम को पीआरटी के लेवल-1 की परीक्षा में 21 केंद्रों पर 6305 में से 5015 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 1290 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा को पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर ने मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय में बनाए गए। उपायुक्त सुशील सारवान के नेतृत्व में नियुक्त सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट दिनभर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
कई केंद्रों के बाहर पानी भरने से हुई परेशानी
सुबह के सत्र की परीक्षा के दौरान देर रात हुई बारिश से कई केेंद्रों के बाहर पानी भर गया था। इससे अभ्यर्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अभ्यर्थियाें को भरे पानी से निकलकर केंद्र में प्रवेश करना पड़ा। वहीं कुछ अभिभावकाें ने साथ लाए वाहनों से पानी को पार करवाकर अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश करवाया।

जिले में दो दिन हुआ एचटेट वीरवार को संपन्न हो गया। दूसरे दिन सुबह 42 केंद्रों पर 82.12 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। शाम के सत्र में 79.54 फीसदी अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed